वाहन चालकों के लिए सुनहरा मौका! 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा ट्रैफिक चालानों का निस्तारण*
*बाँदा।* आम जनमानस को सूचित किया जाता है कि जनपद न्यायालय बाँदा में 12 सितंबर 2026, दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
इस लोक अदालत में अन्य वादों के साथ-साथ वाहनों के लंबित ट्रैफिक चालान और ई-चालान से संबंधित मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा।
यदि आपके वाहन से संबंधित कोई भी ट्रैफिक चालान लंबित है, तो आप इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आप अपने चालान का निस्तारण करा सकते हैं।
अपने वाहन चालान से संबंधित जानकारी और आवश्यक प्रक्रिया के लिए यातायात पुलिस बाँदा अथवा जनपद न्यायालय बाँदा से संपर्क करें।
*स्थान - माननीय न्यायालय, जनपद बाँदा*
*दिनांक - 12 सितंबर 2026, शनिवार*
Atarra, Banda | Sep 6, 2026