फुल्लीडूमर: घियाही गांव में अतिक्रमित सरकारी जमीन पर एसडीएम ने चलाया बुलडोजर, सीडीपीओ भी मौजूद रहे
खेसर थाना क्षेत्र के घियाही गांव में सीओ के वाहन पर पथराव की घटना के बाद एसडीएम अविनाश कुमार ने बुधवार की शाम 5 बजे बेलहर एसडीपीओ, राजकिशोर कुमार के साथ गांव पहुंचकर अतिक्रमित सरकारी भूमि पर निर्मित दीवार, सहित झोपड़ी बाथरूम आदि पर बुलडोजर चलवा कर अतिक्रमण मुक्त कर दिया। इस मौके पर खेसर, फुल्लीडुमर, बेलहर एवं जिले से आई भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे।