फुल्लीडूमर: गेड़ाटीकर गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, 9 लोग घायल, सभी रेफर
फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के गेड़ाटीकर गांव में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार को दिन के 11 बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के संतोष कुमार मंडल, लाल बहादुर, जंग बहादुर मंडल, शमशेर बहादुर मंडल, एवं नारद मंडल तथा दूसरे पक्ष के दिवाकर कुमार, प्रेम दास रेणु देवी एवं भोला दास जख्मी हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों का अस्पताल में इलाज कराया गया।