फुल्लीडूमर: घियाही गांव में सरकारी जमीन के अतिक्रमण का स्थलीय निरीक्षण करने गए सीओ पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे; वाहन क्षतिग्रस्त
खेसर थाना क्षेत्र के घियाही गांव में सरकारी जमीन अतिक्रमण का स्थल निरीक्षण करने गए सीओ मनोज कुमार पर अतिक्रमण कारियों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें सीओ, कार्यालय लिपिक एवं स्कॉर्पियो वाहन चालक बाल बाल बच गए। सूचना पाकर खेसर थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण ने सभी को सुरक्षित थाने पर लाया। SDPO राजकिशोर कुमार ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया