फुल्लीडूमर: खेसर सहित फुल्लीडुमर प्रखंड के विभिन्न गांवों में धूमधाम से मनाया गया डोरा व्रत
शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे फुल्लीडुमर प्रखंड के विभिन्न गांवों में डोरा व्रत बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। यह व्रत हर वर्ष श्रद्धालु व्रती महिलाएं घर परिवार की समृद्धि एवं पति-पुत्र के दीर्घायु की कामना को लेकर करती हैं। जिसके लिए सुबह से ही पूजा के लिए फल-फूल, पकवान, मिठाई आदि डलिया में भरकर एक स्थान पर एकत्रित होकर श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना की।