फुल्लीडूमर: नगरडीह गांव में गोलीबारी की घटना के बाद दोनों पक्ष फरार, दोनों पक्षों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई
नगरडीह गांव में होली खेलने के दौरान गोलीबारी की घटना में घायल 22 वर्षीय अजय कुमार का भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज जारी है। जहां इलाजरत अजय कुमार ने अस्पताल में बरारी थाना पुलिस के समक्ष अपने फर्द बयान में गांव के ही छोटू कुमार द्वारा गोली मारने, पप्पू यादव द्वारा लाठी-डंडे से मारने सहित प्रिंस कुमार, तिरो यादव, ओपी यादव एवं ऋषिकांत यादव को आरोपी बना