फुल्लीडूमर: खेसर, फुल्लीडुमर, राता सहित प्रखंड के विभिन्न गांवों में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया
फुल्लीडुमर प्रखंड के विभिन्न गांवों में रंग-उमंगों का होली पर्व उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। शुक्रवार को दिन के 11 बजे से 4 बजे तक लोग होली के रंग में सराबोर होते रहे। हालांकि बहुत जगह शनिवार को भी होली पर्व मनाया जाएगा। होली को लेकर बाजे-गाजे, ढोल-मंजीरे के साथ फाग गीत पर लोग दिनभर थिरकते रहे। होली को लेकर उत्साह रहा।