भारतीय रेलवे की एक ट्रेन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सांप अचानक यात्री डिब्बे में घुस आया। सांप को देखते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग अपनी सीटें छोड़कर सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में डिब्बे के अंदर सांप साफ नजर आ रहा है, जबकि यात्री डर और हैरानी के बीच उससे दूरी बनाते दिखाई दे रहे हैं। कुछ यात्रियों ने पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। घटना ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 की बताई जा रही है।
#indianrailways #trains #cobra #cobrasnake #viral #videoviral #indiantrain #gwalior #station #newsfeed #NewsUpdate #reelsviralシ #reelsvideo #reelsviral #reels #viralreelsシ #viralreels #viralpost #viralreelsfacebook #shortsvideos #shorts #snake #snakebites #rescue #animallover #animalrescue #NewsUpdate #BreakingNews #latest #Update