
मझगवां वन विभाग की टीम ने 8 फ़ीट अजगर सांप का किया रेस्क्यू। मझगवां वन विभाग रेस्क्यू टीम को सूचना मिली थी की ग्राम पंचायत बाधी में श्रीकांत द्विवेदी के खेत में लगभग 8 फीट लंबा अजगर सांप मौजूद है, सूचना उपरांत मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम के विनोद पाण्डेय एवं उनके सहयोगियों ने 8 फिट लंबे अजगर सर्प का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल मे छोड़ा। #rescue #snake #satna #satnanews #chitrakootexpress
Majhgawan, Satna | Jul 26, 2026

मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड! उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी दामिनी ने अपने पति अतुल पंवार की हत्या की साजिश रचते हुए पहले उन्हें नशीला दूध पिलाकर बेहोश किया और फिर बिस्तर में जहरीला सांप छोड़ दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी एक स्कूल का संचालन करते थे। जांच में सामने आया कि स्कूल के ड्राइवर तुषार से पत्नी के कथित संबंध थे। आरोप है कि तुषार ने दो अन्य युवकों सोनू और उदय की मदद से जहरीले सांप का इंतजाम कराया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि मेरठ में पिछले एक वर्ष के भीतर सांप का इस्तेमाल कर हत्या का यह दूसरा मामला है। #Meerut #MeerutNews #UttarPradesh #CrimeNews #BreakingNews #Snake #PoliceInvestigation #AtulPanwar #NCRExpressNews #HindiNews
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 18, 2026

धर्मशाला: जोनल हस्पताल में आज फिर दिखा एक सांप, गौरतलब हो इससे पहले भी सीटी स्कैन एरिया में भी देखा गया था एक सांप । #dharmshala #hospital #snake #followers #highlights
Dharamshala, Kangra | Jul 14, 2026

जगाधरी की मां शक्ति कालोनी में रात को बिस्तर पर सो रही युवती को जहरीले सांप ने डसा उपचार के दौरान हुई मौत #cmoharyana #hr71 #Sadora #JaswantSinghKhalra #Satluj #jagadhri #snake #snakebites #comencret
Chhachhrauli, Yamuna Nagar | Jul 12, 2026

छबड़ा के सेमला में आया अज़ीबो गरीबों मामला, चूहे पकड़ने को रखा पिंजरा, पिंजरे में जा फंसा जहरीला काला नाग, पिंजरे में सर्प देख परिवार के उड़े होश, वन विभाग को दी सूचना, भारत सिंह लोधा ने चूहा पकड़ने के लिए घर में लगाया था पिंजरा।। #snake #chhbra
Baran, Baran | Jul 6, 2026