घाटमपुर: सीमेंटेड शेड गिरने से बुजुर्ग की मौत, विधायक ने परिजनों से मिलकर आर्थिक मदद का भरोसा दिया
रेऊना कस्बे की बाजार में बीते दिन सीमेंटेड शेड अचानक भरभराकर गिरने से बुजुर्ग की मौत व दो लोगों के घायल होने की घटना पर घाटमपुर विधायक ने गहरा दुख जताया हैं। विधायक गौरा गांव पहुंचीं व हादसे में जान गंवाने वाले परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़ी हैं।