सेवा संकल्प अभियान के तहत परिया पोखर में 5001 दीप प्रज्वलन कार्यक्रम को लेकर जिला पदाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण तथा ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प के अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर से 17 अक्टूबर, 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाना है। अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परिया पोखर में 5001 दीप प्रज्वलन कार्यक्रम सहित जिले के विभिन्न स्थलों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि परिया पोखर में निर्धारित 5001 दीपों का प्रज्वलन चरणबद्ध एवं विभागवार तरीके से सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम का आयोजन जीविका, नगर परिषद लखीसराय एवं आईसीडीएस के समन्वय से किया जाएगा। कार्यक्रम की ड्रोन कैमरा के माध्यम से फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई जाएगी, ताकि कार्यक्रम का समुचित दस्तावेजीकरण एवं व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के 868 विद्यालयों में भी चरणबद्ध तरीके से दीप प्रज्वलन कराया जाए। इसके लिए 7 दिनों का एक चरण निर्धारित करते हुए तिथि-वार एवं विभाग-वार कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। जिले के सभी नगर निकायों के मुख्यालयों में भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दीप प्रज्वलन कराया जाएगा।
दिनांक 17 सितंबर, 2026 को नगर परिषद लखीसराय अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत नगर भवन, लखीसराय में 101 दीप, सम्राट अशोक भवन में 101 दीप, शहीद स्थल, लखीसराय में 51 दीप, वृद्धाश्रम, पंजाबी मोहल्ला में 51 दीप, विवाह भवन, विद्यापीठ चौक में 51 दीप तथा रैन बसेरा में 51 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
प्रत्येक पंचायत में दीप प्रज्वलन की तिथि-वार एवं पंचायतवार रिपोर्टिंग रखी जाएगी तथा प्रज्वलित किए गए दीपों की संख्या का विवरण संधारित किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए पंचायत सचिव को नोडल पदाधिकारी तथा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को सुपर नोडल पदाधिकारी के रूप में दायित्व सौंपा गया है।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम का सफल, व्यापक, व्यवस्थित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर समाहर्ता लखीसराय श्री नीरज कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता लखीसराय श्री राहुल कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री नीरज कुमार, वरीय उप समाहर्ता लखीसराय श्री शशि कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती पम्मीरानी, नजारत उपसमाहर्ता सुश्री प्राची कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी लखीसराय श्री रवि कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
#CMOBihar
#DM_Lakhisarai
#ADM_Lakhisarai
#GovernmentScheme
#ashirwadkadiya
#sevasankalpabhiyan
#बिहार_आभार_पीएम
#सेवा_संकल्प_अभियान Samrat Choudhary