घोषैठ हाई स्कूल में आयोजित सहयोग शिविर का आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल द्वारा निरीक्षण
आज दिनांक 15.09.2026 को घोषैठ ग्राम पंचायत अंतर्गत हाई स्कूल, घोषैठ परिसर में आयोजित सहयोग शिविर का श्री प्रेम सिंह मीणा आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहयोग शिविर का अवलोकन किया गया तथा आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं एवं आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।
इस अवसर पर आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल द्वारा शिविर में उपस्थित आम जनता को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं जनोपयोगी सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने आमजनों से अपनी पात्रता के अनुसार संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल द्वारा लाभुकों के बीच विभिन्न प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। इनमें जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र, ई-श्रम प्रमाण-पत्र, जॉब कार्ड, वंशावली प्रमाण-पत्र एवं आयुष्मान कार्ड शामिल रहे।
सहयोग शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। अधिकारियों ने आमजनों की समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस कार्यक्रम के अवसर पर माननीय विधायक सूर्यगढ़ा विधानसभा श्री रामानंद मंडल, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अश्विनी कुमार चौबे, नजारत उपसमाहर्ता सुश्री प्राची कुमारी सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#CMOBihar
#DM_Lakhisarai
#ADM_Lakhisarai
#GovernmentSchemes
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
7 views | Lakhisarai, Bihar | Sep 15, 2026