माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार द्वारा आज राज्य के विभिन्न जिलों के पात्र परिवारों को अनुग्रहिक अनुदान की राशि का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से भुगतान किया गया। इस क्रम में पूरे राज्य में कुल 8,27,472 परिवारों को ₹579 करोड़ 23 लाख 4 हजार की राशि का भुगतान किया गया।
इसी क्रम में लखीसराय जिला के 38,268 परिवारों को ₹7,000 प्रति परिवार की दर से कुल ₹26 करोड़ 78 लाख 76 हजार की अनुग्रहिक अनुदान की राशि का भुगतान माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभुकों के बैंक खातों में किया गया।
इस अवसर पर जिले के लाभुक परिवारों में उत्साह का माहौल रहा। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से राशि हस्तांतरित किए जाने से लाभुकों को सरकारी सहायता का लाभ सरल, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से प्राप्त हुआ। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होने के साथ-साथ लाभुकों के बैंक खातों में सीधे राशि पहुंचाना सुनिश्चित हुआ।
जिला प्रशासन, लखीसराय द्वारा पात्र लाभुकों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सिविल सर्जन लखीसराय द्वारा सभी बाढ़ पीड़ित प्रखंडों में ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराया गया है जिसे छिड़काव कराया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने लाभुक परिवारों से अपील की अनुग्रहिक अनुदान की राशि का उपयोग अपनी आवश्यकताओं एवं परिवार के हित में उचित रूप से करें तथा किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से संपर्क करें।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता लखीसराय श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त लखीसराय श्री सुमित कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता लखीसराय श्री राहुल कुमार, प्रभारी पदाधिकारी आपदा, श्री शशि कुमार, सिविल सर्जन लखीसराय श्री जय प्रकाश सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी लखीसराय श्री रवि कुमार समेत अन्य उपस्थित थे
#CMOBihar
#DM_Lakhisarai
#ADM_Lakhisarai
#GovernmentSchemes #GovtSchemes #SarkariYojana #WelfareSchemes #PublicWelfare
#Community
Disaster Management Department Govt. of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
2 views | Lakhisarai, Bihar | Sep 15, 2026