बालिकाओं के सम्मान का दिया संदेश
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #viralpost #nonfollowers
उदयपुर, 17 अक्टूबर। सनातन पाठशाला समिति द्वारा शनिवार को राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय प्रतापनगर-द्वितीय में भारतीय ज्ञान परंपरा सत्र एवं कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य वक्ता समिति संयोजक आशीष सिंहल ने विद्यार्थियों को संस्कार, चरित्र निर्माण और नारी सम्मान का महत्व बताया। आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षिका दिव्या सिंहल ने बच्चों को ध्यान का अभ्यास करवाया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सरस्वती माहेश्वरी ने बालिकाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दूसरे भाग में समिति द्वारा कक्षा तीसरी तक की 21 कन्याओं का पूजन, चरण वंदन, प्रसाद और उपहार वितरण कर बालिकाओं के प्रति सम्मान, आत्मसम्मान और समानता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य संध्या शर्मा ने सभी अतिथियों एवं सनातन पाठशाला समिति का आभार व्यक्त किया।
news by :
आशीष सिंहल,
संयोजक - सनातन पाठशाला समिति, संयोजक उदयपुर
Girwa, Udaipur | Oct 17, 2026