भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान को लेकर दिए गए कथित बयान पर कांग्रेस ने हाथीपोल चौराहे पर पुतला फूंककर विरोध तो जताया, लेकिन प्रदर्शन में जुटी मुट्ठीभर भीड़ ने पार्टी की जमीनी ताकत पर सवाल खड़े कर दिए। बड़े राजनीतिक मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन कमजोर नजर आया।सबसे ज्यादा चर्चा उन युवा नेताओं की गैरमौजूदगी की रही, जो सोशल मीडिया पर सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर बयानबाजी करते हैं। ऑनलाइन भड़ास निकालने वाले ये चेहरे सड़क पर विरोध दर्ज कराने के वक्त नजर नहीं आए। कुछ पार्षद पहुंचे, जबकि कई चर्चित नेता नदारद रहे। टिकट पाने और चुनाव हारने वाले कई नेताओं की गैरमौजूदगी भी चर्चा में रही। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले SIR के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन में अच्छी भीड़ जुटी थी, लेकिन इस बार जोश गायब दिखा। सवाल सीधा है, कांग्रेस के युवा नेता सिर्फ सोशल मीडिया के योद्धा हैं या जमीन पर संघर्ष करने का भी दम रखते हैं? जब मुद्दा इतना बड़ा था, तो हाथीपोल पर कांग्रेस की ताकत इतनी छोटी क्यों नजर आई?
#udaipurnews #Hathipole #CongressProtest #MadanRathore #RajasthanPolitics #RajasthanNews #BJP #Congress #UdaipurPolitics #EffigyProtest #PakistanStatement #PoliticalNews #UdaipurBreakingNews #SIR #RajasthanCongress #RajasthanBJP #उदयपुर #हाथीपोल #कांग्रेसप्रदर्शन #मदनराठौड़ #राजस्थानराजनीति #पुतलादहन #राजस्थानन्यूज #राजनीतिकविवाद #UdaipurUpdate #HindiNews #LatestNews #PalPalRajasthan #PalPalNewsRajasthan #UdaipurLive #udaipur
#udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies
Girwa, Udaipur | Oct 17, 2026