Public App Logo
Profile Picture

news 24 Udaipur

@news24udaipur
231Followers
0Following
उदयपुर बना राज्य तैराकी में विजेता (40 पदकों के साथ लौटा दल)
@followers @top fans News 24 Udaipur 
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swimming nis:value=swimming nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर। कोटा में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में उदयपुर जिले के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। उदयपुर के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया।

तैराकी प्रशिक्षक पीयूष सुखवाल ने बताया कि अंडर-17/19 छात्रा वर्ग में विधि सनाढ्य ने 50, 100 एवं 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक तथा मेडले रिले में स्वर्ण पदक हासिल किया। आलिया सक्सेना ने 200 मीटर आईएम एवं मेडले रिले में स्वर्ण पदक जीते। संध्या ने 200 मीटर बटरफ्लाई एवं मेडले रिले में स्वर्ण तथा 100 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक हासिल किया।

मनसाची कौर ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण तथा 100 एवं 200 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीते। आसीना प्रांजल ने 200 मीटर आईएम में कांस्य, पिहुल चौधरी ने 50 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य तथा नंदिनी सिंह बल्ला ने 200 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक हासिल किया।

अंडर-17 छात्र वर्ग में विधान सनाढ्य ने 100 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण तथा 200 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर आईएम एवं मेडले रिले में रजत पदक जीते। मनन कुमावत ने मेडले रिले में रजत तथा 50, 100 एवं 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक हासिल किए।

अमन वैष्णव ने 800 मीटर फ्रीस्टाइल एवं मेडले रिले में रजत तथा 200 एवं 400 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीते। गौरांग पालीवाल ने मेडले रिले में रजत तथा 800 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक हासिल किया। सौरव कुमावत ने 400 मीटर आईएम में रजत तथा कल्पित चौधरी ने 200 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक जीता।

उदयपुर के तैराकों की इस उपलब्धि पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री दीपेंद्र सिंह राठौड़, जिला शिक्षा अधिकारी श्री दीपक गौड़ एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) श्री लक्ष्मणदास वैष्णव ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। तैराकी दल प्रभारी अनिल कुमावत, राजेश चौहान, कैलाश कुमावत एवं वंदना चौधरी ने भी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी पदक विजेता तैराकों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पहचान प्लस’ से मजबूत हो रहा सामुदायिक नेतृत्व, 48 सीएलएफ के 122 प्रतिनिधियों ने सीखा सामाजिक बदलाव का नया रास्ता
लैंगिक समानता, किशोर सहभागिता, सकारात्मक परवरिश और संस्थागत कार्रवाई पर दो दिवसीय सीएलएफ अभिमुखीकरण एवं क्षमता वर्धन कार्यशाला संपन्न
@followers @top fans News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 8 अक्टूबर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के तत्वावधान एवं यूनिसेफ-अरावली के सहयोग से ’’‘पहचान प्लस’ कार्यक्रम’’ के अंतर्गत जिले में सीएलएफ मैनेजर, सीएलएफ अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्य समिति (एसएसी) सदस्यों के लिए दो दिवसीय अभिमुखीकरण एवं क्षमता वर्धन कार्यशाला 7 एवं 8 अक्टूबर को कृषि विज्ञान केंद्र, बड़गांव में आयोजित की गई। कार्यशाला में जिले के 48 सीएलएफ से कुल 122 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यशाला का उद्देश्य सीएलएफ नेतृत्व को लैंगिक समानता, किशोर सहभागिता, सकारात्मक परवरिश, सामाजिक मुद्दों की पहचान, संस्थागत व्यवस्थाओं, रेफरल एवं शिकायत निवारण तथा सामूहिक कार्रवाई के लिए सक्षम बनाना रहा। 7 अक्टूबर को बड़गांव, कुराबड़, वल्लभनगर, भींडर, मावली, गिर्वा एवं गोगुंदा क्षेत्र के 24 सीएलएफ तथा 8 अक्टूबर को झाड़ोल, फलासिया, कोटड़ा, सायरा, खेरवाड़ा, नयागांव एवं ऋषभदेव क्षेत्र के 24 सीएलएफ के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत यूनिसेफ के स्टेट कंसल्टेंट ज़मीर अनवर द्वारा ‘पहचान प्लस’ कार्यक्रम की पृष्ठभूमि, उद्देश्य एवं व्यापक दृष्टिकोण पर संदर्भ-निर्धारण सत्र के साथ हुई। उन्होंने सामाजिक बदलाव में सामुदायिक संस्थाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि आज के बदलते सामाजिक परिवेश में लैंगिक समानता केवल महिलाओं से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि बच्चों, किशोरों, परिवारों और पूरे समुदाय के समान एवं सुरक्षित विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने सीएलएफ जैसे सामुदायिक संस्थानों को सामाजिक मुद्दों की पहचान से लेकर सामूहिक कार्रवाई तक महत्वपूर्ण कड़ी बताया।

जिला एसबीसी समन्वयक यशी पालीवाल ने ‘पहचान प्लस’ कार्यक्रम की अवधारणा, उद्देश्य एवं विभिन्न टूल्स पर चर्चा करते हुए बच्चों में आत्मसम्मान, आत्मविश्वास, सकारात्मक शरीर-बोध और सकारात्मक परवरिश के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि किशोरावस्था में बच्चों के व्यक्तित्व, क्षमताओं और सामाजिक पहचान को लेकर अनेक बदलाव आते हैं। इस दौरान परिवार और समुदाय का संवेदनशील व्यवहार उनके आत्मविश्वास एवं सकारात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर राजीविका की जिला प्रबंधक-आईबी सुश्री मेघा चौबीसा ने प्रतिभागियों को समुदाय के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा सामाजिक मुद्दों के समाधान के लिए उपलब्ध संस्थागत व्यवस्थाओं का प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सामुदायिक संस्थाओं के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर संवेदनशीलता और सामूहिक कार्रवाई को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

जेंडर पर काम केवल जागरूकता नहीं, कार्रवाई की प्रक्रिया
कार्यशाला के महत्वपूर्ण सत्रों में जेंडर के संस्थागत ढांचे पर विशेष चर्चा हुई। पहले दिन राज्य संदर्भ व्यक्ति (एसआरपी) सुश्री सीमा काबरा ने जीपीपी, वीओ सामाजिक कार्य समिति, सीएलएफ सामाजिक कार्य समिति तथा पंचायत एवं ब्लॉक स्तर के जेंडर फोरम की संरचना, भूमिका एवं जिम्मेदारियों को विस्तार से समझाया। दूसरे दिन यशी पालीवाल ने संस्थागत ढांचे को आगे बढ़ाते हुए इसे व्यावहारिक कार्रवाई और सीएलएफ  नेतृत्व की भूमिका से जोड़ा। उन्होंने बताया कि लैंगिक मुद्दे अक्सर शिक्षा, बाल विवाह, घरेलू जिम्मेदारियों, हिंसा, संसाधनों एवं अधिकारों तक पहुंच और निर्णय लेने की प्रक्रिया से जुड़े होते हैं। इसलिए केवल जागरूकता पर्याप्त नहीं है। मुद्दे की पहचान, सही मंच तक पहुंच, संबंधित विभागों से समन्वय, रेफरल, कार्रवाई और फॉलो-अप-इन सभी को एक साथ आगे बढ़ाना आवश्यक है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सीएलएफ  मैनेजर एवं अध्यक्ष की भूमिका केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं है। वे अपने क्षेत्र में सामाजिक मुद्दों पर संवाद, संस्थागत समन्वय और सामूहिक कार्रवाई को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

‘कच्ची धूप’ से किशोर लड़कों के साथ सकारात्मक संवाद
प्रशिक्षण में जतन संस्थान के सह-संस्थापक डॉ. कैलाश बृजवासी ने ’कच्ची धूप’ मॉड्यूल’ के माध्यम से किशोर लड़कों के साथ संवाद एवं सकारात्मक सहभागिता पर गतिविधि आधारित सत्र लिया। उन्होंने किशोरों के अनुभवों, भावनाओं और बदलती सामाजिक जरूरतों को समझने तथा उनके साथ संवेदनशील संवाद स्थापित करने की आवश्यकता पर चर्चा की। सत्र में यह समझ विकसित की गई कि किशोर लड़कों को लैंगिक समानता और सकारात्मक व्यवहार से जोड़ना परिवार एवं समुदाय में स्वस्थ सामाजिक वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

केसर पालीवाल ने ‘पहचान प्लस’ के विभिन्न टूल्स तथा सीएलएफ मैनेजर एवं अध्यक्ष की भूमिका पर प्रतिभागियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कार्यक्रम को समुदाय तक पहुंचाने में सीएलएफ नेतृत्व की भूमिका तथा बच्चों और परिवारों के साथ सकारात्मक संवाद को मजबूत करने की आवश्यकता पर चर्चा की। वहीं नरेंद्र मेघवाल ने पोषण सखी की भूमिका एवं मासिक कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए समुदाय स्तर पर पोषण जागरूकता, नियमित कार्ययोजना, समुदाय की भागीदारी और संस्थागत समन्वय के विभिन्न पहलुओं को समझाया। अरविंद रेगर ने ‘कच्ची धूप’ सत्र से जुड़ी गतिविधियों एवं प्रतिभागियों की सहभागिता को सुगम बनाने में सहयोग किया।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने अपने क्षेत्र से जुड़े सामाजिक एवं लैंगिक मुद्दों, अनुभवों और चुनौतियों को साझा किया। समूह चर्चा एवं गतिविधियों के माध्यम से यह समझ विकसित की गई कि किसी मुद्दे की पहचान के बाद उसे सही संस्थागत मंच तक कैसे ले जाया जाए, संबंधित विभागों एवं स्टेकहोल्डर को कैसे जोड़ा जाए और सामूहिक कार्रवाई का फॉलो-अप कैसे सुनिश्चित किया जाए।
-जब कैमरे ने रंगों से लिखी कविता, तस्वीरों में उतर आया कल्पनाओं का संसार
-बागोर की हवेली में मोहन पटेल की सातवीं चित्रात्मक फोटोग्राफी प्रदर्शनी शुरू, 10 अक्टूबर तक कला प्रेमी कर सकेंगे अवलोकन
@followers @top fans News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> 
उदयपुर। तस्वीरें हमेशा वही नहीं कहतीं, जो आंखें देखती हैं। कभी रंग बोलते हैं, कभी रोशनी संवाद करती है और कभी साधारण से दृश्य में कल्पना एक नई दुनिया रच देती है। कैमरे की इसी अद्भुत सृजनात्मक क्षमता से रूबरू कराती वरिष्ठ कलाकार एवं फोटोग्राफर मोहन पटेल की सातवीं चित्रात्मक फोटोग्राफी प्रदर्शनी का गुरुवार को गणगौर घाट स्थित ऐतिहासिक बागोर की हवेली में शुभारंभ हुआ।

गुजरात ललित कला अकादमी के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी, कलाकार एवं फोटोग्राफर दिनेश कोठारी तथा वरिष्ठ फोटो पत्रकार राकेश शर्मा 'राजदीप' ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

इस अवसर पर योगाचार्य सुरेश पालीवाल, डॉ सुनील निमावत, महेंद्र सिंह गहलोत और सौरभ शर्मा सहित कई कला साधक उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय इस कला आयोजन में रंग, प्रकाश, छाया और कल्पनाशील संरचनाओं के माध्यम से फोटोग्राफी का ऐसा संसार प्रस्तुत किया गया है, जहां कैमरा महज दृश्य दर्ज करने वाला उपकरण नहीं, बल्कि कलाकार की संवेदनाओं को अभिव्यक्त करने वाली तूलिका बन जाता है।

तस्वीरें नहीं, रंगों और संवेदनाओं का दृश्य संवाद :
प्रदर्शनी की विशेषता चित्रात्मक फोटोग्राफी की वह शैली है, जिसमें यथार्थ के साथ कलाकार की कल्पनाशीलता भी आकार लेती है। प्रकाश और छाया का संतुलन, रंगों का संयोजन तथा दृश्यों की कलात्मक संरचना छायाचित्रों को चित्रकला जैसा प्रभाव प्रदान करती है। यहां फोटोग्राफी और पेंटिंग के बीच की सीमाएं मानो धुंधली होती नजर आती हैं।

पांच दशक की कला साधना का रचनात्मक सफर :
मोहन पटेल का कला संसार पांच दशक से अधिक की अनवरत साधना का परिणाम है। वर्ष 1968 में माध्यमिक शिक्षा पूर्ण करने के बाद उन्होंने अहमदाबाद के सी.एन. कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स से कमर्शियल आर्ट में डिप्लोमा प्राप्त किया। ड्रॉइंग, पेंटिंग और डिजाइन की विधिवत शिक्षा ने उनकी कलात्मक दृष्टि को विस्तार दिया।

अहमदाबाद के शिल्पी डिजाइन स्टूडियो से पेशेवर यात्रा शुरू करने वाले पटेल ने कैडिला फार्मास्यूटिकल्स, शिल्पी एडवरटाइजिंग, मुद्रा कम्युनिकेशंस और वाइब्रेंट एडवरटाइजिंग जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कलाकार, विजुअलाइजर एवं आर्ट डायरेक्टर के रूप में लगभग तीन दशक सेवाएं दीं।

उनकी कलात्मक प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहचान मिली। ललित कला अकादमी, विभिन्न राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रदर्शनियों तथा तत्कालीन यूगोस्लाविया के जाग्रेब सैलून तक उनके छायाचित्र अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।

10 अक्टूबर तक खुला रहेगा कल्पनाओं का रंग संसार :
आगामी 10 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 11 से रात 8 बजे तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया जा सकेगा। कला प्रेमियों के लिए यह आयोजन तस्वीरों को देखने के साथ उनके भीतर छिपी कल्पना, संवेदना और सौंदर्य को महसूस करने का अवसर भी है।
- महापौर पारस सिंघवी, चुन्नीलाल गरासिया ने किया ‘रमो गरबा’ का पोस्टर लॉन्च
- सामाजिक संस्थाओं की अध्यक्षों एवं समाजसेवियों ने किया शुभारंभ
- ‘शक्ति सम्मान’ में सामाजिक समूह होंगे सम्मानित
@followers @top fans News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=garba nis:value=garba nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 8 अक्टूबर। शहर में आयोजित होने वाले भव्य रैमो गरबा रात्रि समारोह के पोस्टर का शुभारंभ महापौर पारस सिंघवी, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर आयोजन से जुड़े दीपक शर्मा, डॉ. बलदीप शर्मा एवं सुप्रिया खंडेलवाल सहित शहर की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं की अध्यक्ष एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

पोस्टर लॉन्च के अवसर पर विजयलक्ष्मी गलूंडिया, रेखा जैन, दीपमाला मेवाड़ा, सुनीता सिंघवी, सुप्रिया खंडेलवाल, कनिका जैन, रुचिता जैन, रश्मि पगारिया एवं मयूरा मेहता सहित विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख हस्तियों ने आयोजन के प्रति उत्साह व्यक्त किया। रैमो गरबा का आयोजन दीपक शर्मा, डॉ. बलदीप शर्मा एवं हितेश जूनजा द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार गरबा एवं डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियों से सजे इस आयोजन में भव्यता, भक्ति और उमंग के साथ सामाजिक सरोकारों को भी विशेष स्थान दिया गया है। आयोजन का उद्देश्य उदयपुरवासियों को सांस्कृतिक उत्सव से जोडऩे के साथ सामाजिक सहभागिता एवं महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना है।

- ‘शक्ति सम्मान’ में सामाजिक संस्थाओं का होगा सम्मान
आयोजन का प्रमुख आकर्षण ‘शक्ति सम्मान समारोह’ रहेगा। इसमें समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण एवं जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे सामाजिक समूहों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय संस्थाओं के योगदान को पहचान देना तथा उन्हें आगे भी समाजहित में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है। आयोजकों ने कहा कि रैमो गरबा को केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रखते हुए इसे सामाजिक एकता, संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और समाजसेवा का उत्सव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। गरबा की उमंग और डांडिया की धुनों के साथ सामाजिक संस्थाओं एवं समूहों का सम्मान आयोजन को विशेष स्वरूप प्रदान करेगा।
महापौर पारस सिंघवी ने किया देर रात औचक निरीक्षण।
@followers @top fans News 24 Udaipur 
<nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nagarnigamudaipur nis:value=NagarNigamUdaipur nis:enabled=true nis:link/> 
सेक्टर-4 मुख्य मार्ग एवं कनक हॉस्पिटल मार्ग की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
डिवाइडर पर पौधों को व्यवस्थित करने, रोड लाइट एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश।

उदयपुर। नगर निगम महापौर पारस सिंघवी ने भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह के साथ गुरुवार देर रात शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सेक्टर-4 मुख्य मार्ग एवं कनक हॉस्पिटल मार्ग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क, डिवाइडर, पौधारोपण, रोड लाइट एवं सफाई व्यवस्था का मौके पर निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महापौर सिंघवी द्वारा किए निरीक्षण के दौरान सड़क के बीच बने डिवाइडर पर लगे पौधे कई स्थानों पर अव्यवस्थित नजर आए। इस पर महापौर ने तत्काल उद्यान शाखा के अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर डिवाइडर पर लगे पौधों को व्यवस्थित करने एवं उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता बनाए रखने के लिए डिवाइडर एवं ग्रीन बेल्ट की नियमित देखरेख आवश्यक है।

महापौर पारस सिंघवी ने क्षेत्र की रोड लाइट व्यवस्था का भी जायजा लिया और खराब अथवा बंद लाइटों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य मार्ग एवं आसपास की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए उनके द्वारा लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उदयपुर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार औचक निरीक्षण किए जाएंगे और जहां कहीं भी व्यवस्था में कमी मिलेगी, उसे प्राथमिकता से दुरुस्त कराया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों को आश्वस्त किया कि शहर की स्वच्छता, सुंदरता और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री अशोक शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशन मेघवाल, पूर्व पार्षद चंदू सुखलका एवं लवदेव बागड़ी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वीरवाल जैन समाज सेवा संस्थान ने नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी का किया स्वागत एवं अभिनंदन
@followers @top fans News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=welcome nis:value=welcome nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 8 अक्टूबर। श्री वीरवाल जैन समाज सेवा संस्थान की ओर से नवनिर्वाचित उदयपुर नगर निगम महापौर पारस सिंघवी का नगर निगम में पहुंचकर समाजबंधुओं की उपस्थिति में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार वीरवाल ने महापौर पारस सिंघवी को शुभकामनाएं देते हुए समाज की विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा उदयपुर में उच्च शिक्षा के लिए अन्य जिलों से आने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। साथ ही भविष्य में कन्या छात्रावास निर्माण की भी योजना है, जिसके माध्यम से समाज की बालिकाओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराकर उनकी उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित किया जाएगा।

अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार वीरवाल ने बताया कि संस्थान सामाजिक सेवा, शिक्षा एवं समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा आने वाले समय में इन गतिविधियों को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

इस अवसर पर संस्थान के मार्गदर्शक मंडल के दौलतराम दायमा एवं गोविंदराम चौहान, महामंत्री लक्ष्मीनारायण चौहान, राष्ट्रीय जैन कांफ्रेंस के पदाधिकारी लक्ष्मीलाल वीरवाल, कोषाध्यक्ष हितेश वीरवाल, रामसुख, तनसुख, अशोक वीरवाल, दिलखुश बंसीवाल, डॉ. विष्णु बंसीवाल, देवीलाल वीरवाल, राहुल वीरवाल, गीतेश, मनीष, अर्जुन बंसीवाल, संजय वीरवाल सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। समाज की मातृशक्ति की ओर से शारदा बंसीवाल, सूरज एवं जया वीरवाल सहित अन्य महिलाओं ने भी उपस्थित होकर अभिनंदन किया।

महापौर पारस सिंघवी ने वीरवाल जैन समाज सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों की सराहना करते हुए सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया तथा समाज के विकास एवं जनसेवा के कार्यों में हरसंभव सहयोग का विश्वास दिलाया।
‘ग्रोथ-एक्स बिजनेस कॉन्क्लेव’ का आयोजन
उद्यमियों को दी व्यापार वृद्धि, फंडिंग और सरकारी सब्सिडी की जानकारी
@followers @top fans News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 08  अक्टूबर  । विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और व्यापार में सब्सिडी जैसी आवश्यक जानकारियां प्रदान करने के लिए ‘ग्रोथ-एक्स बिजनेस कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया। झीलों की नगरी उदयपुर में अपनी तरह के पहले आयोजन में सीए सोनम खंडेलवाल ने ‘अपनी सब्सिडी’ के तत्वावधान में उद्यमियों, स्टार्ट-अप्स और व्यवसायियों के लिए को जानकारी उपलब्ध कराई।
सीए खंडेलवाल ने बताया कि ‘अपनी सब्सिडी’ नाम का यह अनूठा मंच उद्यमियों को विभिन्न अवसर उपलब्ध करवाने के लिए बनाया गया है। इस सम्मेलन में मुख्य मुख्य रूप से व्यवसाय विकास, वित्तीय योजना और विकास रणनीतियों पर विशेषज्ञों द्वारा सलाह प्रदान की गई।

कॉन्क्लेव में विभिन्न सरकारी सब्सिडी योजनाओं, उनकी पात्रता तथा आवेदन प्रक्रियाओं की सटीक जानकारी, फंडिंग के अवसरों, बिजनेस लोन और स्टार्ट-अप फाइनेंस के विकल्पों का अन्वेषण, नए और उभरते व्यवसायों के लिए उपलब्ध फंडिंग एवं सहायता तंत्र की जानकारी, नेटवर्किंग, इत्यादि के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गयी। बिज़नेस कॉन्क्लेव 50 से ज़्यादा उद्यमियों ने भाग लिया।
डाक जीवन बीमा दावा मात्र 9 दिनों में स्वीकृत
बोनस सहित 22.20 लाख का चेक प्रदान
@followers @followers  News 24 Udaipur 
<nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 8 अक्टूबर। डाक जीवन बीमा (पीएलआई) योजना के अंतर्गत बीमाधारक स्वर्गीय मनीष सोनी द्वारा 16 अप्रैल 2018 को 15 लाख रुपये की युगल सुरक्षा बीमा पॉलिसी ली गई थी। पॉलिसी लेने के लगभग 8 वर्ष पश्चात उनका निधन हो गया। इसके उपरांत उनकी धर्मपत्नी हेमलता द्वारा मृत्यु दावा 22 सितंबर 2026 को प्रधान डाकघर उदयपुर में प्रस्तुत किया गया।

डाक मण्डल के प्रवर अधीक्षक ने बताया कि विभाग द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए मात्र 9 दिनों में मृत्यु दावा स्वीकृत किया गया तथा 2 अक्टूबर को बोनस सहित कुल 22 लाख 20 हजार रुपये की राशि का चेक हेमलता को प्रदान किया गया। उन्होने बताया किडाक विभाग द्वारा त्वरित एवं पारदर्शी सेवा प्रदान करते हुए आमजन को डाक जीवन बीमा योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
‘निधि दर्पण’ का विमोचन, महिला विरासत-संरक्षकों की भूमिका पर जोर
@followers @top fans News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 8 अक्टूबर। इंटेक (आईएनटीएसीएच) उदयपुर चैप्टर के न्यूज़लेटर ‘निधि दर्पण’ के विशेष अंक का विमोचन टीएडी आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरामानी ने किया जिसमें महिलाओं की कला, हस्तशिल्प, पारंपरिक ज्ञान एवं सांस्कृतिक विरासत में भूमिका पर केंद्रित इस अंक में मेवाड़ की समृद्ध परंपराओं को रेखांकित किया गया है।

आयुक्त ने कहा कि विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में कला एवं क्राफ्ट से जुड़ी महिलाओं को इंटेक (आईएनटीएसीएच) से जोड़कर उनके पारंपरिक कौशल को आगे बढ़ाने, पहचान दिलाने तथा आजीविका के अवसरों से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए। इंटेक उदयपुर चैप्टर के कन्वीनर गौरव सिंघवी ने कहा कि ‘निधि दर्पण’ का उद्देश्य विरासत को संजोने वाली महिलाओं के योगदान को सामने लाना है। इस अवसर पर को-कन्वीनर सुशील कुमार दशोरा, लाइफ मेंबर लेफ्टिनेंट डॉ. सिम्पल जैन, रानू सिंघवी एवं सुश्री प्रियंका वैष्णव सहित इंटेक टीम उपस्थित रही।
राज्य स्तरीय ट्राईबल चित्रकला एवं कला कार्यशाला 9 से
@followers @top fans News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=paintingexhibition nis:value=paintingexhibition nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 7 अक्टूबर। देश में जनजातीय विरासत, जनजाति कलारूपों और मौखिक परम्पराओं सहित विभिन्न जनजातीय भित्ति चित्र एवं माण्डना कला के संरक्षण, दस्तावेजीकरण और संवर्धन के लिये माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (ज्त्प्), उदयपुर द्वारा जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सपोर्ट टू टीआरआई कार्यक्रम के तहत भील जनजाति हेतु “स्टेट लेवल ट्राईबल चित्रकला एवं कला कार्यशाला” की कार्यशाला का आयोजन 9 अक्टूबर 2026 से 13 अक्टूबर, 2026 तक सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र (सीसीआरटी), उदयपुर में किया जाएगा।

टीआरआई निदेशक ओपी जैन ने बताया कि कार्यशाला का उद्घाटन 9 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ संयुक्त सचिव, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग जयपुर श्री शैल चौयल करेंगे। मीरा गर्ल्स कॉलेज के प्रोफेसर
श्री रामसिंह भाटी विशिष्ट अतिथि रहेंगे। इस राज्य स्तरीय कार्यशाला में भील जनजाति के उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूम्बर, बालोतरा, सिरोही जिलों से 35 से अधिक जनजाति कलाकारों की भागीदारी रहेगी। राजस्थान के विभिन्न जिलों के कलाकार अपनी क्षेत्रीय कला शैलियों का प्रदर्शन करेंगे, तथा अपने-अपने क्षेत्र की जनजाति कला, वैचारिक तथा रचनात्मकता का आदान-प्रदान करेंगे।

श्री जैन ने बताया कि आदिवासी चित्रकला में भित्ति चित्र (वाल पेन्टिंग) और माण्डणा आदिवासी समुदायों की प्राचीनतम कला अभिव्यक्तियां हैं। माण्डणा, जो मुख्य रूप से देश की जनजातियों द्वारा घरों के आंगन और दीवारों पर बनाया जाता है, केवल सजावट नहीं बल्कि शुभता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह कला आदिवासी समुदायों की अद्वितीय पहचान और उनके पौराणिक इतिहास को संजोए हुए है। आधुनिक चकाचौंध और शहरीकरण के कारण पारंपरिक विधियों (जैसे प्राकृतिक रंगों और मिट्टी का उपयोग) का चलन कम हो रहा है। ये कलाकृतियाँ पर्यावरण के अनुकूल सामग्रियों से बनाई जाती हैं, जो आज के समय में ‘सस्टेनेबल लिविंग’ का श्रेष्ठ उदाहरण हैं। आम नागरिक इन कलाकृतियों को अपने घरों और कार्यालयों में स्थान देकर, स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित कर और इन पारंपरिक विधियों को सीखने में रुचि दिखाकर इनके संरक्षण में अमूल्य योगदान दे सकते हैं।

श्री जैन ने बताया कि इसी तरह की सहरिया जनजाति की कार्यशाला शाहबाद, बारां में चल रही है जिसका समापन 09 अक्टूबर 2026 को होगा। मीणा जनजाति की कार्यशाला का आयोजन जनजाति भवन जयपुर में आगामी माह में किया जाना प्रस्तावित है।
सेक्टर 11 में यूडीए से निगम को हस्तांतरित दुकानों के बाहर से हटाया अतिक्रमण।
इंडियन ऑयल डिपो के सामने कार्रवाई, चार बड़े डंपर सामान जब्त।
महापौर पारस सिंघवी के निर्देश पर निगम की राजस्व शाखा ने की कार्रवाई।
@followers @top fans News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=nagarnigamudaipur nis:value=NagarNigamUdaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=action nis:value=action nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर। शहर में सार्वजनिक स्थानों एवं नगर निगम की संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम महापौर पारस सिंघवी के निर्देश पर निगम की राजस्व शाखा द्वारा सेक्टर 11 स्थित इंडियन ऑयल डिपो के सामने कार्रवाई करते हुए यूडीए (उदयपुर विकास प्राधिकरण) से नगर निगम को हस्तांतरित दुकानों के बाहर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।
नगर निगम को जानकारी मिली थी कि उक्त दुकानों के बाहर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर कबाड़ का व्यवसाय किया जा रहा था। दुकानों के बाहर बड़ी मात्रा में कबाड़ एवं अन्य सामान जमा कर सार्वजनिक स्थान का अवैध रूप से उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। इससे क्षेत्र में अव्यवस्था उत्पन्न होने के साथ ही आमजन एवं आसपास के दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

महापौर पारस सिंघवी के निर्देश पर बुधवार को नगर निगम की राजस्व शाखा की टीम मौके पर पहुंची और अभियान चलाकर दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान दुकानों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थान पर रखा बड़ी मात्रा में कबाड़ तथा अन्य सामान हटाया गया। नगर निगम की टीम द्वारा मौके से चार बड़े डंपर सामान जब्त किया गया।

कार्रवाई के पश्चात पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करवाकर सार्वजनिक स्थान को व्यवस्थित किया गया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नगर निगम को हस्तांतरित संपत्तियों अथवा सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी व्यक्ति को अवैध कब्जा करने और उसका व्यावसायिक उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि नगर निगम की संपत्तियों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखना निगम की प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अवैध कब्जा कर व्यवसाय करने अथवा आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने की स्थिति में नगर निगम द्वारा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों, सड़क सीमा एवं नगर निगम की संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करें। जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, वे स्वयं अपने स्तर पर उसे हटा लें, अन्यथा नगर निगम द्वारा कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने के साथ मौके से सामान भी जब्त किया जाएगा।
यह अधिकारी कर्मचारी रहे उपस्थित।

 नगर निगम द्वारा बुधवार को की गई कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी नीतीश भटनागर, राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन, राहुल मीणा सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
सेवा सेतु अभियान के तहत शहरी सेवा शिविर का शुभारंभ।
पहले दिन बड़ी संख्या में शहरवासियों ने लिया योजनाओं का लाभ, लंबित कार्यों का हुआ त्वरित निस्तारण।
@followers @top fans News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasetu nis:value=SevaSetu nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर। राज्य सरकार के निर्देश पर नगर निगम उदयपुर द्वारा सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर का बुधवार से शुभारंभ किया गया। नगर निगम परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे और विभिन्न सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लिया। शिविर में दस्तावेज पूर्ण पाए जाने पर आवेदनों का त्वरित निस्तारण किया गया तथा अपूर्ण दस्तावेज वाले आवेदकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाकर कार्य पूर्ण कराने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।

शिविर प्रभारी एवं निगम उपायुक्त हरि सिंह देवल ने बताया कि पहले दिन स्वास्थ्य एवं सफाई से संबंधित 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का निस्तारण किया गया। जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के 223 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 69 प्रमाण पत्र जारी किए गए। विद्युत संबंधी 19 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 13 का निस्तारण करते हुए खराब लाइटों को दुरुस्त करने एवं आवश्यकता वाले स्थानों पर नई लाइट लगाने की कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार नामांतरण के 12 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिससे नगर निगम को 2.20 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई। भवन निर्माण अनुमति के 2 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिससे 1.83 लाख रुपये की आय हुई। शिविर के दौरान 2 ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्रों का निस्तारण किया गया तथा 4 पालनहार लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाया गया।

हरियाली और स्वच्छता पर भी जोर
सेवा सेतु अभियान को केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं रखते हुए शहर के पर्यावरण एवं स्वच्छता से भी जोड़ा गया है। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर 25 पौधे लगाए गए। वहीं पार्क में लगभग 300 वर्गमीटर क्षेत्र में सफाई कार्य करवाया गया।

गुरुवार को वार्ड 10 से 18 का शिविर
अभियान के अगले चरण में गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 को वार्ड संख्या 10 से 18 के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन नगर निगम परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार के भूतल पर प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। संबंधित वार्डों के शहरवासी अपने लंबित कार्यों से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर शिविर में उपस्थित होकर सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

नगर निगम महापौर पारस सिंघवी ने शहरवासियों से अपील की है कि सेवा सेतु अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने लंबित कार्यों के निस्तारण के लिए निर्धारित शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों।
उदयपुर पुलिस की बड़ी करवाई, 50 लाख रुपए की ड्रग्स जब्त, स्कोरपियों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार..
@topfans News 24 Udaipur Udaipur Police IGP Udaipur RANGE 
<nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=arrested nis:value=arrested nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/>
विप्र फाउंडेशन 1 नवम्बर को आयोजित करेगा आरएएस मार्गदर्शन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह
तैयारियों को लेकर शिक्षा प्रकोष्ठ की कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न
@followers @top fans News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=viprafoundation nis:value=viprafoundation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 7 अक्टूबर। विप्र फाउंडेशन के शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ द्वारा आगामी 1 नवम्बर 2026 को इस वर्ष के द्वितीय आरएएस  मार्गदर्शन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 के आयोजन का निर्णय लिया गया। इस संबंध में लेक एन हिल व्यू होटल, उदयपुर में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव गणेश नागदा ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान के साथ-साथ विद्यार्थियों को उच्च प्रशासनिक सेवाओं के प्रति प्रेरित करना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य डॉ. एच. आर. दवे ने कार्यक्रम की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की।

डॉ. दवे ने बताया कि “प्रतिभा सम्मान से प्रतिभा निर्माण की ओर” विषय पर आधारित यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं होगा, बल्कि विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाज को दिशा देने वाला एक प्रेरक मंच सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि समारोह में माध्यमिक शिक्षा के ऊपर 65 प्रतिशतसे 85 प्रतिशत प्राप्त करने वाले विप्र विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ-साथ आईएएस, आरएएस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विशेषज्ञों एवं सफल अभ्यर्थियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम को व्यापक जनसहभागिता के साथ भव्य एवं प्रभावी स्वरूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस)-2025 में 20वीं रैंक प्राप्त अशोक गौड़ का अभिनंदन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उनसे आगामी मार्गदर्शन संगोष्ठी में विद्यार्थियों को अपनी सफलता की यात्रा, अध्ययन रणनीति एवं अनुभव साझा करने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न दायित्वों का निर्धारण करते हुए आयोजन के समन्वय एवं क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी शिक्षा प्रकोष्ठ के मुख्य जिला प्रभारी डॉ. मनीष श्रीमाली को सौंपी गई। बैठक में प्रदेश तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार समन्वयक प्रणय जानी,प्रदेश समन्वयक नीरज नागदा, परीक्षा प्रभारी दिनेश शुक्ला, साक्षात्कार प्रभारी डॉ. रश्मि बोहरा, मनोविज्ञान शिक्षा प्रभारी डॉ. नेहा दवे, प्रदेश समन्वयक मुकेश जोशी, जैमिन दवे, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश पालीवाल तथा राहुल जोशी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यूडीए में सेवा सेतु अभियान का आगाज़, पहले दिन 110 प्रकरणों का हुआ त्वरित निस्तारण
@followers @top fans News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 07 अक्टूबर। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी सेवाओं को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी सेवा सेतु अभियान के तहत  बुधवार को यूडीए कार्यालय परिसर में शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के माध्यम से नागरिकों को उनकी विभिन्न समस्याओं और आवेदनों के समाधान के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।

बुधवार को यूडीए अधिकारियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण कर नागरिकों से प्राप्त प्रकरणों की निस्तारण प्रक्रिया की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य आमजन को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर से राहत दिलाते हुए उनके प्रकरणों का शीघ्र एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर उदयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अभिषेक खन्ना, उपायुक्त सुरेन्द्र बी. पाटीदार, उप शैलेश खेरवा, तहसीलदार रणजीत सिंह बिट्टू एवं रमेश कुमार सहित अधिकारी मौजूद रहे।

16 अक्टूबर तक आयोजित होगा शिविर, आमजन लें  अधिकाधिक लाभ

यूडीए सचिव राजपाल सिंह ने बताया कि अभियान के तहत पहले दिन बुधवार को कुल 110 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें पट्टे के आवेदन के 32, फ्री होल्ड के पट्टे के 10, नाम हस्तांतरण के 6, आवंटन का 1 तथा अन्य श्रेणी के 61 प्रकरण शामिल हैं। 16 अक्टूबर तक कार्यालय परिसर में आयोजित होने वाले शिविर के दौरान भू-रूपान्तरण-90-ए, भू-उपयोग परिवर्तन, लीज-डीड एवं पट्टा जारी करने, फ्री-होल्ड पट्टा, भवन निर्माण अनुज्ञा, उप-विभाजन एवं एकीकरण, नामान्तरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र तथा बकाया लीज जमा कराने जैसे कार्य किए जाएंगे।

इसके साथ ही प्राधिकरण की भूमि से अतिक्रमण हटाने, विभिन्न आवासीय योजनाओं में आवंटन एवं नीलामी, सफाई व्यवस्था में सुधार, ब्लॉक स्पॉट समाप्त करने, नई स्ट्रीट लाइट लगाने एवं बंद लाइटों को चालू करने तथा सड़क मरम्मत से संबंधित कार्य भी किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि विभिन्न सार्वजनिक स्थलों जैसे पार्क, बस स्टैंड एवं सामुदायिक केन्द्रों में रखरखाव के कार्य तथा विभिन्न आवासीय योजनाओं में निर्मित ईडल्यूएस/एलआईजी/एमआईजी फ्लैट्स का ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों को आवंटन और आवंटित फ्लैट्स के कब्जा-पत्र जारी करने की कार्रवाई भी अभियान के दौरान की जाएगी।
राजस्थान में पात्र एवं नव मतदाताओं के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान जारी -नवीन महाजन
@followers @top fans District Collector & Magistrate - Udaipur Election Commission of India
<nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=votorlist nis:value=votorlist nis:enabled=true nis:link/>
जयपुर/उदयपुर, 7 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में राजस्थान में मतदाता सूची के सतत अद्यतन के अंतर्गत पात्र एवं नव मतदाताओं के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान प्रारम्भ हो चुका है। अभियान का उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची में शामिल होने से शेष रह गए पात्र नागरिकों तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके एवं प्रथम बार मतदान के लिए पात्र हुए युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करना है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान, नवीन महाजन ने बताया कि अभियान के तहत सभी जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गत सात दिवस में अभियान के अंतर्गत अब तक विधानसभा क्षेत्रों में नवीन मतदाताओं के पंजीकरण हेतु 57,000 से अधिक फॉर्म -6 प्राप्त किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के लिए इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के माध्यम से स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां एवं विशेष कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्रों में ईएलसी द्वारा किए जा रहे इन जनजागरूकता कार्यक्रमों की निगरानी एवं पर्यवेक्षण जिला स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। साथ ही, जिलों में संचालित अभियान एवं विभिन्न गतिविधियों की प्रगति का मुख्यालय स्तर से भी नियमित रूप से पर्यवेक्षण एवं परीक्षण किया जा रहा है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आमजन की सुविधा के लिए अब राजस्थान सहित एसआईआर की प्रक्रिया पूर्ण कर चुके अन्य राज्यों में मतदाता पंजीकरण के फॉर्म -6 एवं संशोधन हेतु फॉर्म-8 के साथ एसआईआर के दौरान जोड़े गए घोषणा पत्र की आवश्यकता समाप्त कर दी गई है। पात्र नागरिक  voters.eci.gov.in अथवा ईसीआईएनईटी के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म -6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।
श्री महाजन ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाते हुए मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं तथा अपने परिवार एवं आसपास के ऐसे पात्र युवाओं और नागरिकों को भी मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित करें, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है।
उन्होंने कहा कि सशक्त, सहभागी एवं समावेशी लोकतंत्र के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए निर्वाचन विभाग कटिबद्ध है।
मेडिकल उपकरणों की दुकानों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की आकस्मिक जांच
@followers @top fans News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=medical nis:value=medical nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 7 अक्टूबर। उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा मेडिकल उपकरणों एवं संबंधित डिवाइस की बिक्री में विधिक माप विज्ञान के प्रावधानों के अनुपालन को लेकर 7 अक्टूबर को उदयपुर शहर में आकस्मिक जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत एस इण्डिया मेडिकल एंड सर्जीकल और भारत मेडिकल एंड सर्जीकल प्रोडक्ट्स का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल उपकरणों एवं संबंधित डिवाइस पर निर्धारित घोषणाओं, विक्रय मूल्य एवं अन्य आवश्यक विधिक माप विज्ञान संबंधी प्रावधानों की जांच की गई।
जांच के दौरान सभी प्रतिष्ठानों पर विभागीय निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण किए गए उत्पादों का विक्रय मूल्य निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक नहीं पाया गया तथा मौके पर किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली।

विधिक माप विज्ञान अधिकारी श्री राकेश माहेश्वरी ने बताया कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा एवं बाजार में निर्धारित मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार की आकस्मिक जांच लगातार जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी मेडिकल उपकरणों एवं अन्य पैकबंद वस्तुओं की जांच की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने व्यापारियों से अपील की है कि वे मेडिकल उपकरणों सहित सभी पैकबंद वस्तुओं पर निर्धारित विधिक घोषणाओं, एवं अन्य अनिवार्य प्रावधानों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करें।
*डॉक्टर सक्का का जगन्नाथ रथ होप इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज*
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> 
उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण शिल्पी और 211 वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर प्रोफेसर डॉक्टर इकबाल सक्का द्वारा सोने-चांदी से बनाया गया जगन्नाथ रथ होप इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।

होप इंटरनेशनल के संस्थापक एवं मुख्य संपादक डॉक्टर अहमद शेख ने इसे विश्व का सबसे छोटा जगन्नाथ रथ होने का प्रमाण पत्र व गोल्ड मेडल भारतीय कार्यालय, महाराष्ट्र से जारी किया।

डॉ. सक्का को यह प्रमाण पत्र व गोल्ड मेडल हृदय रोग विशेषज्ञ, वरिष्ठ आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉक्टर मुकेश शर्मा ने प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दीं।

डॉक्टर प्रोफेसर इकबाल सक्का
9252102844
महाकाल मंदिर में महाआरती के साथ वात्सल्य सेवा समिति ने की गौसेवा
इन्दिरा एकादशी एवं श्राद्ध एकादशी पर गौमाता को खिलाया गुड़-हरा चारा, गौसंरक्षण का लिया संकल्प

<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> 
उदयपुर : इन्दिरा एकादशी एवं श्राद्ध एकादशी के पावन अवसर पर वात्सल्य सेवा समिति मेवाड़ की ओर से रानी रोड स्थित महाकाल मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के पश्चात समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर गौमाता को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया तथा गौसेवा एवं गौसंरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर समिति के सह महामंत्री गोपाल कनेरिया ने इन्दिरा एकादशी एवं श्राद्ध पक्ष के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में पितृ पक्ष दिवंगत पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता एवं स्मरण का विशेष काल माना गया है। इस दौरान तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध, ब्राह्मण भोजन तथा जरूरतमंदों को दान-पुण्य करने की परंपरा रही है। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक किए गए इन सत्कर्मों से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है तथा परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहती है।

समिति अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में श्रद्धा एवं आस्था का प्रतीक हैं। गौमाता का संरक्षण एवं संवर्धन केवल धार्मिक दायित्व ही नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से गौसेवा एवं गौसंरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

उपमहापौर दिनेश भट्ट का किया अभिनंदन
कार्यक्रम के दौरान समिति के संरक्षक दिनेश भट्ट के उदयपुर नगर निगम के उपमहापौर निर्वाचित होने तथा उनके जन्मदिन के अवसर पर समिति की ओर से उनका पगड़ी एवं उपरना पहनाकर अभिनंदन किया गया। समिति के अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, संरक्षक एम.एल. अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष सी.पी. बंसल ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

महिला मंडल संयोजिका सुधा अग्रवाल ने आगामी नवरात्रि में आयोजित होने वाले कन्या पूजन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महिला सदस्यों से अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक एवं उपमहापौर दिनेश भट्ट, राकेश मूंदड़ा, सी.पी. बंसल, गोपाल कनेरिया, एम.एल. अग्रवाल, डॉ. प्रभाष अग्रवाल, एडवोकेट निर्मल पंडित, जगदीप मंगल, नरेंद्र अग्रवाल, लज्जाशंकर नागदा, राजेंद्र सेन, श्रीरतन मोहता, जगमोहन भावसार, शिवशंकर नागदा, कार्तिकेय नागर, पूनम घारू, एडवोकेट रामजी मेघवाल, कन्हैयालाल साहू ,भगवती अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, मंजू मूंदड़ा, मणिबेन पटेल, सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मोदी जी के राजनैतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर नगर निगम में भव्य कार्यक्रम आयोजित।
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनैतिक जीवन मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री कार्यकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर निगम उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह ने बताया कि इस अवसर पर दिल्ली में आयोजित हो रहे मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे नगर निगम परिसर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से देखा। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राजनैतिक सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों को स्मरण किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, सुशासन, आत्मनिर्भर भारत तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घ सार्वजनिक जीवन को देश के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस दौरान नगर निगम महापौर पारस सिंघवी के साथ ही निगम जुड़े जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, पार्षद एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ध्यान से सार्थक छात्र जीवन पर व्याख्यान 
ध्यान से विद्यार्थी मन की एकाग्रता और जीवन में सफलता संभव 
@followers @top fans News 24 Udaipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर, 6 अक्टूबर। बाल शिक्षा सदन उमावि, सज्जन नगर में सनातन पाठशाला समिति के तत्वावधान में “अंतर्यात्रा—सफल, सार्थक व आनंदमय जीवन के सूत्र एवं छात्र जीवन में ध्यान का महत्व” विषय पर प्रेरक एवं ध्यान सत्र आयोजित किया गया। मुंबई से पधारे आध्यात्मिक वक्ता डॉ. एच.सी. जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल शिक्षा और करियर बनाने का समय नहीं, बल्कि स्वयं को समझने और व्यक्तित्व निर्माण का भी महत्वपूर्ण चरण है। कहानियों और पहेलियों की सहायता से उन्होंने समझाया कि ध्यान के माध्यम से विद्यार्थी अपने मन को शांत, एकाग्र और सकारात्मक बनाकर जीवन में सफलता के साथ सार्थकता और आनंद भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को श्वास पर आधारित ध्यान के सरल अभ्यास भी करवाए।

मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी, सलूंबर लोकेश जी भारती ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मन से स्वयं तक की अंतर्यात्रा को समझाया और जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया। समिति संयोजक आशीष सिंहल ने विद्यार्थियों को ज्ञानवान, चरित्रवान, संस्कारवान और विनम्र बनने की सीख दी। सुरेश पालीवाल, ललित जैन एवं अनिल गोधा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। विद्यालय प्रभारी गिरीश भारती ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य मीना भारती ने आभार व्यक्त किया।

news by :
आशीष सिंहल,
 संयोजक- सनातन पाठशाला समिति, उदयपुर.
उदयपुर के चार रोलबॉल खिलाड़ी राजस्थान जूनियर टीम में चयनित
@followers @top fans News 24 Udaipur 
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rollball nis:value=rollball nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर। जिला रोलबॉल संघ उदयपुर के चार खिलाड़ियों का राजस्थान जूनियर (अंडर-17) रोलबॉल टीम में चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों का चयन तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित होने वाली जूनियर (अंडर-17) रोलबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 के लिए किया गया है। खिलाड़ियों के चयन से उदयपुर के खेल प्रेमियों एवं रोलबॉल खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।

जिला रोलबॉल संघ उदयपुर के सचिव घनश्याम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि राजस्थान जूनियर टीम में उदयपुर से निर्वाण लालवानी, वंशिका जैन, रिया असवानी एवं ध्रुविका माहेश्वरी का चयन हुआ है। चारों खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन, प्रतिभा और निरंतर अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खिलाड़ियों के चयन पर जिला रोलबॉल संघ उदयपुर के अध्यक्ष डॉ. जोगेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं सदस्य कलीम अंसारी और मुकेश कुमार दांत्या ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उदयपुर के खिलाड़ियों का लगातार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन होना जिले में रोलबॉल खेल के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है।

वहीं बी.एस.आर. स्पोर्ट्स एकेडमी के पुरुष कोच दिलीप कुमार एवं महिला कोच वर्षा आसवानी ने भी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियमित प्रशिक्षण, अनुशासन और कड़ी मेहनत के कारण खिलाड़ियों ने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से राजस्थान का नाम रोशन करेंगे।

जिला रोलबॉल संघ उदयपुर के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि राष्ट्रीय स्तर पर भी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर उदयपुर एवं राजस्थान को गौरवान्वित करेंगे।
पर्यटन सीजन से पहले उदयपुर की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक।
पहले समझाईश फिर होगी सख्ती - अमृता दुल्हन।
शहर बचाना है तो यातायात व्यवस्था में करना होगा अभूतपूर्व सुधार - महापौर पारस सिंघवी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipurpolice nis:value=udaipurpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nagarnigamudaipur nis:value=nagarnigamudaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=traffic nis:value=traffic nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर। आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए उदयपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन की अध्यक्षता में मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर निगम महापौर पारस सिंघवी, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा,  डिप्टी ट्रैफिक भँवर लाल, शहर के अधिकांश थानों के पुलिस निरीक्षक, नगर निगम, यूडीए , पर्यटन विभाग के अधिकारी, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में शहर में लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव, पर्यटक वाहनों की आवाजाही, स्थायी रूप से खड़े रहने वाले वाहनों एवं बसों, अतिक्रमण, पार्किंग व्यवस्था तथा प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों ने यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा जल्द ही इन पर प्रभावी कार्रवाई शुरू करने पर सहमति बनी।

पहले समझाईश फिर होगी सख्ती।
जिला पुलिस अधीक्षक अमृता दुल्हन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में पहले अतिक्रमण नहीं करने एवं व्यवस्था को सुधारने को लेकर समझाइश की जाएगी, व्यापारी वर्ग एवं सभी संस्थाओं से अपील की जाएगी इसके उपरांत भी यदि कोई व्यवस्था सुधारने में सहयोग नहीं देगा तो उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

स्थायी रूप से खड़ी बसों के खिलाफ चलेगा अभियान।
बैठक में शहर के विभिन्न स्थानों पर लंबे समय से स्थायी रूप से खड़ी रहने वाली बसों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। पर्यटन सीजन के दौरान शहर में प्रवेश करने वाली पर्यटक बसों के संचालन एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। पर्यटक बसों के लिए व्यवस्थित व्यवस्था बनाने तथा शहर के यातायात पर उनके प्रभाव को कम करने के लिए जल्द ही आम राय बनाकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

बैठक में महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि उदयपुर में आने वाले पर्यटकों को केंद्र में रखते हुए भविष्य की यातायात व्यवस्था की रूपरेखा तैयार की जानी चाहिए। पर्यटकों को शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक सुगमता से पहुंचने और बिना अनावश्यक जाम में फंसे शहर का भ्रमण करने की सुविधा मिलना आवश्यक है।

गुलाब बाग पार्किंग को जल्द मिलेगा मूर्त रूप।
महापौर सिंघवी ने गुलाब बाग पार्किंग स्थल को लेकर भी बैठक में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उक्त पार्किंग स्थल पर न्यायालय का स्टे है, जिसके जल्द हटने की उम्मीद है। स्टे हटने के बाद पार्किंग स्थल को शीघ्र विकसित कर उपयोग में लिया जाएगा। यहां लगभग 125 बसों एवं 300 से अधिक कारों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे विशेष रूप से पर्यटन सीजन में शहर में आने वाले पर्यटक वाहनों को बड़ी राहत मिलेगी और मुख्य बाजारों एवं पर्यटन स्थलों पर यातायात दबाव कम होगा।

प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश।
बैठक में जगदीश चौक, गंनंगौर घाट क्षेत्र के आसपास हो रहे अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। महापौर ने स्पष्ट कहा कि शहर के किसी भी स्थान पर यातायात में बाधक बनने वाले अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रानी रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर भी अतिक्रमण हटाने एवं यातायात सुचारू करने के निर्देश दिए गए।
महापौर ने सूरजपोल क्षेत्र में अमृत नमकीन के सामने स्थित कॉम्प्लेक्स के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाकर वहां पेंसिल डिवाइडर लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सायफन चौराहा सहित शहर के अन्य प्रमुख चौराहों की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से विकसित करने पर भी चर्चा हुई।

बापू बाजार और सूरजपोल में ठेले हटेंगे।
बैठक में बापू बाजार में सड़क एवं यातायात में बाधा बन रहे ठेलों को हटाने तथा सूरजपोल पुलिस चौकी के आसपास लगे ठेलों को भी व्यवस्थित रूप से हटाने का निर्णय लिया गया। उदियापोल से परागोंन वाली सड़क को एकतरफा यातायात व्यवस्था के अनुरूप विकसित करने तथा राज्य दर्शन मार्ग को भी एक तरफ यातायात व्यवस्थित करने पर चर्चा हुई।
पुलिस अधीक्षक अमृता दुल्हन एवं महापौर पारस सिंघवी ने की अपील।
पुलिस अधीक्षक अमृता दुल्हन एवं महापौर पारस सिंघवी ने सभी व्यापारियों एवं शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन के साथ-साथ व्यापारियों एवं आमजन का सहयोग भी जरूरी है। शहर में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने के लिए शहर प्रशासन द्वारा की जा रही कवायत में अपना सहयोग प्रदान करें।

पुलिस और नगर निगम मिलकर करेंगे कार्रवाई।
जिला पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने कहा कि बैठक में लिए गए सभी निर्णयों का जल्द से जल्द प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से कार्य करते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यातायात सुधार के लिए आवश्यक स्थानों पर कार्रवाई, अतिक्रमण हटाने तथा पार्किंग एवं यातायात प्रबंधन को लेकर समन्वय से कार्य किया जाएगा।
महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि यदि हमें उदयपुर शहर को बचाना है और पर्यटन की पहचान को बनाए रखना है तो सबसे पहले यातायात व्यवस्था में पूरी तरह सुधार करना होगा। वर्तमान में पर्यटक कई बार तीन से चार घंटे तक शहर के जाम में फंसे रहते हैं। इससे उदयपुर के प्रति गलत संदेश जाता है और पर्यटक दोबारा आने से भी बच सकते हैं। हमें पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले ही ठोस एवं स्थायी समाधान लागू करने होंगे।
बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने तथा लिए गए निर्णयों को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने पर सहमति व्यक्त की।
-उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक आयोजित

-तकनीकी नवाचारों से रेल परिचालन को बनाया जा रहा अधिक विश्वसनीय

-आगामी त्यौहारों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित रेल संचालन पर रहेगा विशेष फोकस

-महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, संरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 रेलकर्मी सम्मानित
@followers @top fans News 24 Udaipur North Western Railway Ministry of Railways, Government of India
<nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=railwaynews nis:value=RailwayNews nis:enabled=true nis:link/>
उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 को महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा की अध्यक्षता में संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी त्यौहारों को देखते हुए रेलवे की तैयारियों, सुरक्षित रेल संचालन और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सभी विभागाध्यक्ष, चारों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संरक्षित रेल संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने निर्माण परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी लाने तथा कवच प्रणाली से संबंधित कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

तकनीकी नवाचारों से रेल परिचालन को बनाया जा रहा अधिक विश्वसनीय
महाप्रबंधक ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा रेलसेवाओं में तकनीकी दक्षता, निगरानी एवं परिचालन विश्वसनीयता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उदयपुर सिटी कोचिंग डिपो में पावर कार संख्या 196464 में रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम (RTMS) का सफलतापूर्वक कमीशन किया गया है। साथ ही, स्टेशनों की सिग्नलिंग व्यवस्था को आधुनिक एवं अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं। इन तकनीकी प्रयासों से रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित, सुचारू एवं विश्वसनीय बनाने में सहायता मिलेगी।

आगामी त्यौहारों को लेकर विशेष तैयारियों के निर्देश
महाप्रबंधक श्री शर्मा ने आगामी त्यौहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली संख्या को देखते हुए स्टेशनों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक अतिरिक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में रेलवे ट्रैक की सुरक्षा, नियमित पेट्रोलिंग तथा विद्युत एवं सिग्नल उपकरणों के समुचित रखरखाव की भी समीक्षा की गई। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा अधीनस्थ कर्मचारियों की समय-समय पर काउंसलिंग कर संरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेल संचालन में छोटी से छोटी कमी को भी गंभीरता से लेते हुए उसका समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर एवं निर्माण कार्यों की प्रगति, कार्य निष्पादन, पूंजीगत कार्य, रेलवे ट्रैक की फेसिंग और आय बढ़ाने के उपायों सहित विभिन्न विषयों पर भी समीक्षा की गई। महाप्रबंधक ने निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार कार्यों को समय पर पूरा करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 रेलकर्मियों को  किया पुरस्कृत 
महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने रेलकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षित रेल संचालन में प्रत्येक कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूरी सजगता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
महापौर सिंघवी ने सुखाड़िया समाधि के पास हो रहे नाला निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, कार्य जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश।
महापौर ने शहरवासियों से मांगा सहयोग, यथासंभव वैकल्पिक मार्गों का भी करे उपयोग।
@followers @top fans News 24 Udaipur 
<nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonflower nis:value=nonflower nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर। शहर में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आगामी वर्षा काल में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हो इसे लेकर नगर निगम द्वारा नाला निर्माण एवं अन्य सुदृढ़ीकरण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ करवाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को महापौर पारस सिंघवी ने सुखाड़िया समाधि के समीप चल रहे नाला निर्माण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि पूर्व में वर्षा काल के दौरान दुर्गा नर्सरी क्षेत्र में अशोक नगर तिराहे पर नाले के क्षतिग्रस्त होने के कारण जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हुई थी। भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न नहीं हो तथा क्षेत्रवासियों एवं राहगीरों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए नगर निगम द्वारा दुर्गा नर्सरी से लेकर लेक सिटी मॉल तक नाले का नए सिरे से निर्माण करवाया जा रहा है।
सिंघवी ने बताया कि यह मार्ग शहर के प्रमुख एवं अत्यधिक व्यस्त मार्गों में शामिल है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन आवागमन करते हैं। ऐसे में नाला निर्माण कार्य के कारण यातायात एवं आमजन को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए है। महापौर सिंघवी ने कहा कि पर्यटन सीजन भी प्रारंभ होने वाला है और शहर में बड़ी संख्या में पर्यटकों का आगमन होगा। ऐसे में नाला निर्माण सहित जल निकासी से जुड़े सभी कार्य समय पर पूरे किए जाना आवश्यक है ताकि आमजन एवं पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। 

गुणवत्त में नहीं रहे लापरवाही :
निगम महापौर पारस सिंघवी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है निर्माण कार्य के दौरान होने वाले कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। नाले के निर्माण में निर्धारित मापदंडों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ कार्य की नियमित निगरानी की जाए। महापौर ने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महापौर ने शहरवासियों से मांगा सहयोग :
निगम महापौर पारस सिंघवी ने शहर वासियों से दुर्गा नर्सरी पर हो रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है। सिंघवी ने कहा है कि यहां सुबह ऑफिस समय एवं सायं से देर रात्रि तक भारी यातायात का दबाव रहता है। आमजन को समस्या हो रही है। अतः शहरवासी नाला निर्माण कार्य होने तक यथासंभव अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग भी करे जिससे होने वाली समस्या से बचा जा सके।