शारदीय नवरात्रि पर वात्सल्य महिला सेवा समिति ने किया 200 कन्याओं का पूजन, उपहार भेंट कर लिया आशीर्वाद
@followers @top fans News 24 Udaipur
#navratri #navratrispecial #nonfollowers #viralpost #nonfollowers
उदयपुर I शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर वात्सल्य सेवा समिति मेवाड़, उदयपुर की महिला इकाई वात्सल्य महिला सेवा समिति द्वारा कन्यापूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम गुरुकुल उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-14 एवं विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, नेला रोड, सेक्टर-14 में हुआ। इस दौरान 200 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए गए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुदर्शन ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश गुप्ता, समिति अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि संस्कार भारती के मुकेश पवार, सुधा ऑर्थोपेडिक के निदेशक एम.एल. अग्रवाल, महिला समिति की संरक्षक भगवती अग्रवाल एवं अध्यक्ष सुधा अग्रवाल उपस्थित रहे।
समिति के सह महामंत्री गोपाल कनेरिया ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ कन्यापूजन संपन्न करवाया। पूजनकर्ताओं ने देवी स्वरूप कन्याओं के तिलक लगाकर, अक्षत, कंकू, पुष्प एवं मौली अर्पित कर पूजन किया। इसके पश्चात कन्याओं को उपहार भेंट किए गए। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा भाव का वातावरण रहा।
समिति अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कन्यापूजन की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कन्याओं में देवी का स्वरूप माना जाता है। उनका सम्मान, सत्कार एवं सेवा करना भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कारों का विकास करने के साथ समाज में नारी सम्मान एवं सेवा भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।
सुदर्शन ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश गुप्ता ने नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कन्यापूजन जैसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में सेवा, संस्कार और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक सहभागिता आवश्यक है।
महिला समिति की मंत्री मंजू मूंदड़ा ने बताया कि समिति द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्यापूजन के माध्यम से धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति एवं बालिकाओं के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर निशा गुप्ता, अनीता गुप्ता, मनीबेन पटेल, नीलम शर्मा, लीलावती मित्तल, चंद्रकला चौहान, संतोष पित्ती, लीला मेहता, मंजू महोता, राकेश मूंदड़ा, महेश चौहान, श्रीरतन महोता, सत्यनारायण झंवर एवं कैलाश अग्रवाल सहित समिति के अनेक सदस्यों और गणमान्यजनों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के अंत में गुरुकुल उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल चंद्र प्रकाश सिंघवी एवं विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभु लाल ने सभी अतिथियों, आयोजकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
Girwa, Udaipur | Oct 17, 2026