कन्या पूजन से दिया बालिका सशक्तिकरण का संदेश, बालकों ने लिया नारी सम्मान का संकल्प
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #navratri #navratrispecial #viralpost #nonfollowers
उदयपुर, 16 अक्टूबर। सनातन पाठशाला समिति द्वारा नवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को दो विद्यालयों में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों में नारी सम्मान, बालिका सुरक्षा और सशक्तिकरण की भावना विकसित करना रहा।
सेक्टर-9 स्थित निजी विद्यालय द किड्स स्कूल में समिति संरक्षक गोपाल कनेरिया ने विधि-विधान से 25 कन्याओं का पूजन करवाया। संयोजक आशीष सिंहल ने बालिका सशक्तिकरण पर जोर दिया। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश पालीवाल ने कहा कि आज की नारी अबला नहीं, सबला है। गीता मर्मज्ञ सुभाष मेहता ने गीता के श्लोकों से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षिका दिव्या सिंहल ने देवी के नौ स्वरूपों की महिमा बताई। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सरस्वती माहेश्वरी ने सभी बालकों और स्टाफ को बालिका सुरक्षा का संकल्प दिलाया। प्रधानाचार्य दिव्या सारस्वत ने आभार व्यक्त किया।
वहीं, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रेलवाड़ा में समिति सदस्य योगाचार्य सुरेश पालीवाल एवं शिक्षाविद् कृष्णा पालीवाल ने कन्या पूजन कर विद्यार्थियों को नारी सम्मान और बालिका सशक्तिकरण का संदेश दिया।
news by :
आशीष सिंहल,
संयोजक- सनातन पाठशाला समिति, उदयपुर, मो 9461276857
Girwa, Udaipur | Oct 17, 2026