बांदकपुर के सुनपुरा स्कूल के नौनिहाल बच्चों ने जनसुनवाई में कलेक्टर से मांगी सड़क, कलेक्टर ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश
दमोह। बांदकपुर मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राएं मंगलवार दोपहर 3 बजे जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे और स्कूल मार्ग की बदहाल स्थिति से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव को अवगत कराया। बच्चों ने बताया कि बारिश के दौरान रास्ते में कीचड़ भर जाने से स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है और उनकी ड्रेस भी गंदी हो जाती है। बच्चों की बात सुनकर कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लिया और मौके पर मौजूद शाला स्टाफ व अभिभावकों से चर्चा की।
कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फूलपागरे को निर्देश दिए कि तत्काल मार्ग पर मुरम या मिट्टी डलवाकर आवागमन सुगम बनाया जाए, ताकि बारिश के दौरान बच्चों को परेशानी न हो। साथ ही स्थायी समाधान के रूप में सड़क निर्माण की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बच्चों को आश्वस्त कि�
Damoh, Damoh | Jul 15, 2026