विस्तारित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में 392 गर्भवती महिलाओं को मिला विशेषज्ञ जांच, परामर्श का लाभ
==
जोखिम गर्भवतियों का फॉलोअप और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
===
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने बताया कि जोखिम गर्भवती का सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में विस्तारित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा चिन्हित जोखिम गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, फॉलोअप जांच कर आवश्यक उपचार सेवा एवं गर्भावस्था में खतरे के लक्षण के बारे में जागरूक किया गया। इस विशेष स्वास्थ्य जांच क्लीनिक में चिन्हित जोखिम एवं सामान्य गर्भवती महिला सहित 392 महिलाओं ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
जिला चिकित्सालय, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं खण्ड स्तरीय स्वास्थ्य संस्थाओं में आयोजित विशेष स्वास्थ्य क्लीनिक में गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था दौरान खान-पान का खास ध्यान रखने तथा एनीमिया अर्थात खून की कमी से बचाव के लिए आयरन टैबलेट एवं गर्भावस्था दौरान उच्च रक्तचाप से बचाव में उपयोगी कैल्शियम टैबलेट का प्रदाय कर नियमित रूप से निर्धारित मात्रा में सेवन करने का परामर्श विशेषज्ञों द्वारा दिया गया। शिविर में पहुॅची गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए पृथक से ओ.पी.डी. काउंटर, सुविधा पूर्ण बैठक एवं पेयजल व्यवस्था के साथ ही पौष्टिक स्वल्पाहार भी प्रदाय किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण दौरान विशेषज्ञों द्वारा 32 जोखिम गर्भवती को सोनोग्राफी की सलाह दिए जाने पर क्लीनिक दौरान ही इन सभी को स्वेच्छानुसार चिन्हित संस्थाओं में से निःशुल्क सोनोग्राफी हेतु ई-वाउचर उपलब्ध कराये गये।
समुदाय के निकट ग्राम स्तर पर संचालित आयुष्मान आरोग्य केन्द्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सकों व सीएचओ ने क्षेत्र अन्तर्गत पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। पूर्व चिन्हित जोखिम महिलाओं की फालोअप जांच एवं आगामी 15 दिवस में अनुमानित प्रसव तिथी वाली गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए उचित स्वास्थ्य संस्था से टैग कर परिजनों को समय पर 108 एम्बूलेंस के माध्यम से संस्था में पहुचने की समझाईश दी गई।