अमरिया: करगैना में सिख समाज ने राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार और ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह का जोरदार स्वागत किया
अमरिया में सिख समाज का बड़ा सम्मेलन ,करगैना के खोजी ग्रीन रिसॉर्ट में सिख समाज के लोग जुटे। करगैना-करगैनी, करगैना पीरा और पौटा समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। राज्य मंत्री और सदर विधायक संजय सिंह गंगवार और ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह का जोरदार स्वागत हुआ। राज्यमंत्री ने विकास योजनाओं की जानकारी दी और युवाओं-महिलाओं को आगे बढ़ने का संदेश दिया।