फूलियाकलां। भीलवाड़ा जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी और फूलियाकलां थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक हार्डकोर अपराधी को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।