फूलिया कलां: पशु आहार के कट्टों में छिपा रखा था डोडा चूरा, पुलिस ने मारा छापा, 25 किलो 180 ग्राम बरामद
फूलियाकलां थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामपुरा (देवरिया खेड़ा) गांव में स्थित एक मकान से 25 किलो से अधिक डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ को शातिर तरीके से पशु आहार लिखे प्लास्टिक कट्टों में छिपाकर रखा गया था।