सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में शिव परिवार की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर शिवलिंग सहित भगवान गणेश, माता पार्वती, नंदी महाराज और भगवान कार्तिकेय की सुंदर प्रतिमाओं की स्थापना की गई। प्रतिमाओं की स्थापना होते ही पूरा परिसर शिवमय वातावरण में रंग गया।