खानपुर: खानपुर कस्बे में नगर पालिका चुनाव के लिए 25 वार्डों में मतदान प्रारंभ, कुल 13398 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
खानपुर कस्बे में आज शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे के लगभग नगर पालिका चुनाव में 25 वार्डों के मतदान प्रारंभ हो गया जिसमें कुल 13398 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। खानपुर नगर निकाय में कुल 6803 पुरुष व 6595 महिला मतदाता हैं जिनमें से 25 वार्डों में कुल 67 प्रत्याशी मैदान में है। पुलिस प्रशासन व प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं ।