ग्राम पंचायत तोतर में 60 दिवसीय मेगा ड्राइव नालसा योजना 2026 के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री गायत्री साय ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कानूनी मामलों के साथ आधार कार्ड, पहचान संबंधी दस्तावेज, आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं अन्य दस्तावेजों से जुड़ी परेशानियों की भी जानकारी ली गई।
ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी सलाह एवं विभिन्न विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई तथा समस्याओं के समाधान के लिए लीगल एड क्लीनिक से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
गांव स्तर पर न्याय, अधिकार और जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में लीगल एड क्लीनिक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
#कोण्डागांव #विधिक_सेवा #LegalAidClinic #NALSA #निःशुल्क_विधिक_सहायता न्याय_आपके_द्वार
62 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 10, 2026