सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी
17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के ग्राम पंचायत स्तर तक प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न समाजों के प्रमुखों के साथ बैठक की।
बैठक में अभियान के उद्देश्यों, ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों तथा समाज एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी एवं केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। कोण्डागांव एवं केशकाल वनमंडल के डीएफओ ने भी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में सहभागिता की।
कलेक्टर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और इसे सफल बनाने में समाज प्रमुखों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी के सहयोग और सहभागिता से अभियान को ग्राम पंचायत स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित किया जाएगा।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #कोण्डागांव #जनभागीदारी #जनसेवा #सुशासन
73 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 10, 2026