बस्तर से ऑक्सफोर्ड तक कोण्डागांव की पहचान!
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कोण्डागांव के सामाजिक विज्ञान शिक्षक श्री विनायक कोहली ने ‘इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवार्ड्स 2026’ में भूगोल श्रेणी का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर कोण्डागांव और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।
देशभर के 9,500 से अधिक शिक्षकों के बीच चयनित श्री कोहली ने अपनी नवाचारी शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से यह उपलब्धि हासिल की।
उन्होंने सामाजिक विज्ञान प्रयोगशाला, बस्तर आर्ट म्यूज़ियम कॉर्नर, मैपिंग गतिविधियां, मृदा नमूना संग्रहण, रोल-प्ले, युवा संसद और भरतनाट्यम आधारित कला-एकीकृत शिक्षण जैसे नवाचारों को कक्षा-शिक्षण से जोड़ा है।
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने श्री कोहली का सम्मान करते हुए जिले के सभी विद्यालयों में भूगोल प्रयोगशालाएं स्थापित करने की दिशा में कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षकों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित कर श्री कोहली के नवाचारी अनुभवों को साझा कराने के निर्देश भी दिए।
कोण्डागांव की मिट्टी, बस्तर की कला और नवाचार से शिक्षा की नई पहचान—यही है विकसित छत्तीसगढ़ की तस्वीर।
#BestTeacher #Kondagaon #Chhattisgarh #Bastar #Education Innovation शिक्षा नवाचार सुशासन
1 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 9, 2026