सेवा से संकल्प, संकल्प से विकसित भारत
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कोण्डागांव जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा।
अभियान के दौरान जनभागीदारी के साथ विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित होंगी। पात्र नागरिकों को शासकीय योजनाओं से जोड़ने, योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और जनसेवा की भावना को मजबूत करने के साथ ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने अभियान के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अभियान के प्रमुख कार्यक्रम:
🔹 ‘आशीर्वाद का दीया’
🔹 ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’
🔹 ‘आंगन का उत्सव’
🔹 ‘कहानी बदलाव की’
🔹 ‘जल जन सेवा संकल्प’
🔹 ‘सेवा-मेरा योगदान’
🔹 ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’
🔹 ‘नमो सेवा गाथा’
🔹 ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’
🔹 ‘सेवा ज्योति यात्रा’ एवं अन्य जनभागीदारी गतिविधियां
आइए, सेवा को संकल्प और संकल्प को विकसित भारत की शक्ति बनाएं।
#सेवा_संकल्प_अभियान #विकसित_भारत2047 #जनभागीदारी #सुशासन #Kondagaon Chhattisgarh
1 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 9, 2026