बच्चों की सुविधाओं, सुरक्षा और बेहतर वातावरण पर विशेष ध्यान
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी केशकाल श्रीमती सौम्या राय ने प्री मैट्रिक बालक छात्रावास, बहीगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में निवासरत बच्चों से सीधे संवाद कर उनके रहन-सहन, भोजन, शिक्षा, दिनचर्या एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने छात्रावास की स्वच्छता व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, शयन कक्ष एवं अध्ययन व्यवस्था का जायजा लिया और बच्चों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को जाना।
श्रीमती सौम्या राय ने बच्चों को नियमित पढ़ाई करने, अनुशासन बनाए रखने तथा अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्रावास प्रबंधन को बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वच्छता एवं आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
यह आकस्मिक निरीक्षण छात्रावास में रह रहे बच्चों को बेहतर वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनके हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
#कोण्डागांव #केशकाल #छात्रावास #बाल_अधिकार #विधिक_सेवा न्याय_और_अधिकार
61 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 10, 2026