“सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित किया गया।
इसमें विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 35 आवेदन प्राप्त हुए।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों की संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ जांच कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार का जिला प्रशासन के आधिकारिक फेसबुक माध्यम से लाइव प्रसारण भी किया गया। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित किया जाता है।
IPRD Bihar
#begusarai