मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी सेवा संकल्प अभियान, फार्मर रजिस्ट्री, पीएम सूर्य घर योजना, जिले में निर्मित राशन कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय सहित जिले के अन्य संबंधित पदाधिकारियों ने जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।
IPRD Bihar
#begusarai