Public App Logo
Profile Picture

Begusarai District Administration

@dprobegusarai
2304Followers
2Following
जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने मिशन शक्ति योजना के तहत बेगूसराय सदर अनुमंडल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन, जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमेन, नारी अदालत, पालनाघर एवं सामाजिक पुनर्वास कोष की कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए जरूरतमंद महिलाओं एवं बालिकाओं तक सेवाओं की समयबद्ध पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 
साथ ही लिंगानुपात में सुधार, 181 महिला हेल्पलाइन के प्रचार-प्रसार, PCPNDT Act के प्रभावी अनुपालन तथा बाल विवाह की रोकथाम हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष जागरूकता एवं निगरानी अभियान चलाने पर जोर दिया।
IPRD Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=begusarai nis:value=begusarai nis:enabled=true nis:link/> 
WCDC Bihar
पेंशन प्रकरणों में त्रुटियों को कम करने एवं सेवानिवृत्त कर्मियों को ससमय पेंशन लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को कारगिल विजय भवन में कार्यशाला आयोजित की गई। प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) श्री संतोष कुमार, जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय एवं उप महालेखाकार श्री ओंकार ने संयुक्त रूप से कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान वेतन निर्धारण, ACP/MACP, पेंशन प्रपत्रों की शुद्धता एवं आवश्यक अभिलेखों की जांच से संबंधित सामान्य त्रुटियों और उनके निराकरण पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रधान महालेखाकार कार्यालय द्वारा त्रुटियों के कारण लौटाए गए 31 वास्तविक पेंशन मामलों का विश्लेषण कर पदाधिकारियों को व्यावहारिक जानकारी भी दी गई। 
जिलाधिकारी ने सभी DDO एवं पेंशन स्वीकृत पदाधिकारियों को पेंशन प्रकरणों की गहन जांच के बाद ही प्रेषित करने तथा मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
IPRD Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=begusarai nis:value=begusarai nis:enabled=true nis:link/> 
Finance Department, Govt. of Bihar
जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभा भवन में तकनीकी पदाधिकारियों के कार्यों एवं विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति एवं लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। 
ग्रामीण सड़कों की मरम्मती, NH-31 फोर-लेन फ्लाईओवर, जल-जीवन-हरियाली, निर्माणाधीन भवनों एवं बीहट शवदाह गृह सहित विभिन्न योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने तथा सभी कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को दिया।
IPRD Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=begusarai nis:value=begusarai nis:enabled=true nis:link/>
Video 3
Video 4
Video 5
Video 6
Video 7
Video 8
जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने मंगलवार को खेल भवन-सह-व्यायामशाला का निरीक्षण कर खेल एवं व्यायाम संबंधी सुविधाओं, उपकरणों, साफ-सफाई एवं रखरखाव का जायजा लिया। 
इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई।
 उन्होंने गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने तथा परिसर की साफ-सफाई एवं समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
IPRD Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=begusarai nis:value=begusarai nis:enabled=true nis:link/> 
Department of Sports
माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु मंगलवार को जिले के 18 प्रखंडों की 22 ग्राम पंचायतों में सहयोग शिविर (Phase-II) आयोजित किया गया। 
जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने मटिहानी-2 पंचायत में आयोजित शिविर में भाग लेकर प्राप्त आवेदनों का अधिकतम 10 दिनों के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 
शिविरों के माध्यम से अब तक ग्राम पंचायतों में प्राप्त 2,972 आवेदनों में 2,781 का निष्पादन किया जा चुका है। वहीं, नगर निगम एवं नगर परिषद क्षेत्रों में प्राप्त 2,830 आवेदनों में 2,790 का निष्पादन हुआ है। 
जिला प्रशासन द्वारा सरकारी सेवाओं को आमजन के द्वार तक पहुंचाते हुए समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
IPRD Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sahyogshivir nis:value=sahyogshivir nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=begusarai nis:value=begusarai nis:enabled=true nis:link/>
जेम पोर्टल पर क्रय प्रक्रिया को लेकर निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।
जिला प्रशासन, बेगूसराय द्वारा आज जिले के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को जेम (GeM) पोर्टल के माध्यम से क्रय प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। वित्त विभाग, बिहार से आए प्रशिक्षक द्वारा प्रतिभागियों को जेम पोर्टल पर क्रय की विभिन्न प्रक्रियाओं एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा सरकारी क्रय में पारदर्शिता, दक्षता एवं नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।
IPRD Bihar 
Finance Department, Govt. of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=begusarai nis:value=begusarai nis:enabled=true nis:link/>
बाढ़ प्रभावित परिवारों को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एनआईसी, बेगूसराय में किया गया।
 इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बेगूसराय के 89,619 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में ₹7,000 प्रति परिवार की दर से कुल ₹62 करोड़ 73 लाख 33 हजार की अनुग्रहित राहत राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। 
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय सहित संबंधित पदाधिकारी एवं लाभार्थी परिवार जुड़े।
IPRD Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=begusarai nis:value=begusarai nis:enabled=true nis:link/>
जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आत्मा शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई। 
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत प्रशिक्षण, किसान पाठशाला, कृषक परिभ्रमण, कृषक-वैज्ञानिक वार्तालाप एवं फसल प्रत्यक्षण सहित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा कार्ययोजना को अनुमोदित किया गया। 
जिला पदाधिकारी ने किसानों के क्षमता संवर्द्धन एवं उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। 
उन्होंने प्रगतिशील किसानों की सफल गतिविधियों पर ‘सक्सेस स्टोरी’ एवं लघु वृत्तचित्र तैयार कर अन्य किसानों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक परिभ्रमण को प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।
IPRD Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=begusarai nis:value=begusarai nis:enabled=true nis:link/> 
Agriculture Department
जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार 🏠🩺 कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा कर्मियों द्वारा घर-घर भ्रमण कर नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज (NCD) से संबंधित जांच की जा रही है। 
इस दौरान आमजनों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
स्वस्थ समाज की ओर एक कदम—स्वास्थ्य सेवाएं अब आपके द्वार।
IPRD Bihar 
Bihar Health Department 
<nis:link nis:type=tag nis:id=begusarai nis:value=begusarai nis:enabled=true nis:link/>
विकसित भारत जी राम जी , (ग्रामीण विकास विभाग) योजनाओं से संबंधित जानकारी।
कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी
Video 17
Video 18
Video 19
Video 20
Video 21
Video 22
Video 23
Video 24