हिंदी दिवस पर संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
हिंदी दिवस के अवसर पर कारगिल विजय सभा भवन, बेगूसराय में जिला प्रशासन के तत्वावधान में संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय एवं उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। संगोष्ठी एवं काव्य सत्र में हिंदी भाषा की महत्ता, राजभाषा के रूप में इसकी भूमिका तथा कार्यालयीन कार्यों में सरल एवं प्रभावी हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर चर्चा की गई।
जिला पदाधिकारी ने हिंदी को संस्कृति, परंपरा एवं भावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति बताते हुए इसके प्रचार-प्रसार एवं नई पीढ़ी को हिंदी से जोड़ने पर बल दिया।
IPRD Bihar
#hindidiwas2026
#begusarai