जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में सहकारिता विभाग की जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला सहकारिता विभाग की डीसीडीसी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में खरीफ एवं रबी सीजन 2025-26 तथा वर्तमान खरीफ सीजन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं एवं कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध कार्रवाई तथा किसानों को ससमय लाभ उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
IPRD Bihar
#begusarai
Co-operative Department, Government of Bihar