बाढ़ की स्थिति में सुधार, संक्रमण की रोकथाम को लेकर प्रशासन सतर्क।
बेगूसराय जिले में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे घट रहा है। जलस्तर में कमी के बाद संभावित जलजनित बीमारियों एवं संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता, फॉगिंग, ब्लीचिंग एवं स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
14 सितंबर को गंगा नदी का जलस्तर 42.79 मीटर दर्ज किया गया।
प्रभावित क्षेत्रों में 113 सामुदायिक रसोई संचालित हैं, जबकि अब तक 11,16,917 भोजन उपलब्ध कराए गए हैं।
71 मेडिकल कैंप एवं 4 बोट एम्बुलेंस के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं जारी हैं और 46,583 लोगों का उपचार किया जा चुका है।
पशु चिकित्सा के लिए 78 शिविर संचालित हैं, जहां 12,931 पशुओं का उपचार किया गया है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता, स्वास्थ्य, पेयजल एवं राहत कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है।
IPRD Bihar
#begusarai