सिकरौल थानाक्षेत्र के भखवां गांव में जमीनी विवाद में मर्डर के बाद पुलिसिया कार्रवाई तेज हो गई है। एक ही जमीनी विवाद में एक ही पक्ष के दो लोगों का मर्डर होने के बाद परिजन आशंकित है और भयभीत भी है। एक तरफ जहां जमीनी विवाद में बीते बुधवार की दोपहर 2 बजे जहां संजय चौबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।