प्रतापगढ़: जिले में 700 शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त, नगर कोतवाली समेत विभिन्न थानों के 34 लाइसेंस निरस्त- एसपी ने दी जानकारी
प्रतापगढ़ में लाइसेंसी असलहा शौकीन शास्त्र धारकों के लिए बुरी खबर है। एसपी डॉ अनिल कुमार न शनिवार दोपहर 2 बजे बताया की अपराधिक गतिविधियों में लिप्त शास्त्र लाइसेंसी धारकों का 700 लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। शास्त्र धारकों पर दर्ज मुकदमे को आधार बनाकर यह कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया की अब तक 34 शास्त्र लाइसेंसी को निरस्त कर दिया है।