प्रतापगढ़: एडिशनल एसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह ने कोहडौर थाने में किया अर्दली रूम
अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह द्वारा कोहंडौर थाने पर सभी विवेचकों के साथ अर्दली रूम कर लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निष्पक्ष निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। थाने पर शुक्रवार की शाम करीब 9 बजे से अर्दली रूम की कार्रवाई शुरू हुई।