प्रतापगढ़: जिला न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला जज ने किया
जिला न्यायालय में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का सुबह 10 बजे जिला जज अब्दुल शाहिद ने उद्घाटन किया। उद्घाटन के उपरांत उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए जानकारी दिया की दुर्घटना बैंक राजस्व समेत अन्य मामलों के निस्तारण हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है जिसमें डेढ़ लाख वादों का निस्तारण हेतु लक्ष्य रखा गया है।