प्रतापगढ़: तिवारी पुर गांव में विवाद के चलते पिता ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर बहू और पुत्र को पीटकर किया घायल
अंतू थाना क्षेत्र के तिवारी पुर निवासी विनोद तिवारी का आरोप है कि उनके पिता संतराम तिवारी एवं उनके भाई संपत्ति में उन्हें हिस्सा नहीं दिए हैं। हिस्सा मांगने पर आए दिन विवाद करते रहते हैं। गुरुवार की शाम वह अपने चाचा के घर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान उनके पिता संतराम तिवारी ,भाई धर्मेंद्र तिवारी, व अशोक तिवारी एल,भतीजा मोनू व विवेक मिश्र लाठी डंडा से मारा गया।