मुशहरी: बीबीगंज फाटक नंबर-2 के समीप सेल्फ़ी लेने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत
बीबीगंज फाटक नंबर-2 के समीप सेल्फ़ी लेने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना के बारे में बताया गया कि ट्रेन सवार एक युवक सेल्फ़ी ले रहा था, इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर जाने से उसकी मौत हो गई।