सवर्ण समाज के अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरा संघर्ष मोर्चा, PM-CM और राज्यपाल के नाम DM को सौंपा ज्ञापन
समानता, संवैधानिक अधिकार और कानूनी संरक्षण की मांग को लेकर मुजफ्फरपुर में सवर्ण समाज संघर्ष मोर्चा ने शक्ति प्रदर्शन किया। बुधवार को सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतरे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
मार्च की शुरुआत खुदीराम बोस खेल मैदान से हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां मोर्चा के संयोजक रघुनन्दन प्रसाद सिंह उर्फ अमर बाबू के नेतृत्व में जिलाधिकारी को राज्यपाल, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में आरक्षण व्यवस्था की आर्थिक आधार पर समीक्षा, यूजीसी के 2026 के नियमों को वापस लेने और कानूनों के कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग उठाई गई। साथ ही एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 को समाप्त करने तथा निर्दोष लोगों को कानूनी उत्पीड़न से बचाने के लिए ठोस प्रावधान करने की मांग भी शामिल रही।
मोर्चा ने स्पष्ट किया कि सवर्ण समाज को भी समान अधिकार और न्यायपूर्ण व्यवस्था मिलनी चाहिए। मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
#TirhutNow #MuzaffarpurNews #SavarnSamaj #BiharNews #MuzaffarpurUpdate