समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:- 1903
दिनांक:- 15 नवंबर 2026
====================
संध्या अर्घ्य के अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण:-
लोक आस्था के महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य के अवसर पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया डॉ0 शौर्य सुमन द्वारा जिले के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस क्रम में सौरा नदी स्थित कालीबाड़ी एवं पंचमुखी मंदिर छठ घाट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिकोण से घाटों पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध तथा घाटों तक पहुंचने वाले संपर्क मार्गों की स्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही, छठ महापर्व के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन एवं विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित तैयारियों का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा SDRF के टीम के साथ सौरा नदी के बीच मोटर बोट के माध्यम से सभी व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 अभिनव पराशर, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री प्रणव कुमार, जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्री अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
#chathimaiya
Purnia, Bihar | Nov 15, 2026