Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
Asaduddinowaisi
dipeshdeepu001
Purnia East, Purnia
| Nov 15, 2026
MORE NEWS
बिहार का गर्व, छठ महापर्व लोकआस्था और पवित्रता के महापर्व छठ के तीसरे दिन पहले अर्घ के पावन अवसर पर सभी छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। आस्था, संयम और समर्पण का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। भगवान भास्कर और छठी मईया की कृपा सभी पर बनी रहे। जिला प्रशासन पूर्णिया #JaiChhathiMaiya #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #BiharKaGarvChhathMahaparv #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Nov 15, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:- 1903 दिनांक:- 15 नवंबर 2026 ==================== संध्या अर्घ्य के अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण:- लोक आस्था के महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य के अवसर पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया डॉ0 शौर्य सुमन द्वारा जिले के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस क्रम में सौरा नदी स्थित कालीबाड़ी एवं पंचमुखी मंदिर छठ घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिकोण से घाटों पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध तथा घाटों तक पहुंचने वाले संपर्क मार्गों की स्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही, छठ महापर्व के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन एवं विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित तैयारियों का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा SDRF के टीम के साथ सौरा नदी के बीच मोटर बोट के माध्यम से सभी व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 अभिनव पराशर, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री प्रणव कुमार, जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्री अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi #chathimaiya
Purnia, Bihar | Nov 15, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-1900, दिनांक:-15 नवंबर 2026, ==================== आज दिनांक 15.11.2026 को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन एवं संबोधन लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से प्रसारित किया गया। उक्त कार्यक्रम का ऑनलाइन लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से पूर्णिया जिले के एनआईसी (NIC) कक्ष में प्रसारण किया गया। इस अवसर पर पूर्णिया से प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, भवानीपुर गुलफ्शा प्रवीण सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। #chamrat #samratchoudhary #pmmodi #chathimaiya
Purnia, Bihar | Nov 15, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-1902, दिनांक:-15 नवंबर 2026 ==================== केंद्रीय कारा, पूर्णिया में 63 बंदी कर रहे छठ व्रत, जेल प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था:- लोक आस्था का महापर्व छठ केंद्रीय कारा, पूर्णिया में भी पूरी श्रद्धा, आस्था एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। केंद्रीय कारा में कुल 63 बंदी छठ व्रत कर रहे हैं, जिनमें 40 महिला एवं 23 पुरुष बंदी शामिल हैं। छठ महापर्व को लेकर कारा परिसर में विशेष तैयारियां की गई हैं। व्रतियों की सुविधा एवं धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन की ओर से छठ पूजा से संबंधित सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। साथ ही, कारा परिसर में व्रतियों के लिए छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। घाट की साफ-सफाई एवं साज-सज्जा का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि सभी व्रती पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ भगवान सूर्य की आराधना कर सकें। कारा परिसर में बज रहे छठ के पारंपरिक एवं भक्तिमय गीतों से पूरा वातावरण छठमय हो गया है। इस संबंध में केंद्रीय कारा अधीक्षक, पूर्णिया श्री मनोज कुमार ने बताया कि महिला एवं पुरुष बंदियों के लिए छठ व्रत से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जेल प्रशासन द्वारा की गई हैं। सभी व्रतियों की सुविधाओं एवं आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान रखा गया है। जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को उनकी धार्मिक आस्था एवं परंपराओं के अनुरूप छठ महापर्व मनाने की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई गई है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi #chathimaiya
Purnia, Bihar | Nov 15, 2026
पुलिस बनकर अवैध वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, ₹88,900 नकद और 7 मोबाइल फोन बरामद, अभियुक्त की पहचान हक्का घाट टोल निवासी मो रब्बान रहमानी के रूप में हुआ है
Purnia East, Purnia | Nov 15, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, दिनांक - 14.11.26 प्रेस विज्ञप्ति 1895 ===================== छठ महापर्व के अवसर पर भास्कर महोत्सव 2026 का होगा भव्य आयोजन, स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगी शाम पूर्णिया। छठ महापर्व के पावन अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में 15 नवंबर 2026 को भास्कर महोत्सव 2026 के अंतर्गत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम कलाभवन, पूर्णिया में संध्या 4 बजे से आयोजित होगा। इस सांस्कृतिक आयोजन में पूर्णिया जिले के स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम के माध्यम से बिहार की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक लोकगीत, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक प्रस्तुत की जाएगी। छठ महापर्व के पावन अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम लोक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश भी देगा। इस अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार पटेल ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की लोकआस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हमारी समृद्ध लोकपरंपराओं को आगे बढ़ाने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना तथा उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। भास्कर महोत्सव के माध्यम से जिले के कलाकारों को अपनी कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने जिले के कला प्रेमियों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। कार्यक्रम विवरण: - कार्यक्रम: भास्कर महोत्सव 2026 - अवसर: छठ महापर्व - तिथि: 15 नवंबर 2026 - समय: संध्या 4 बजे से - स्थान: कलाभवन, पूर्णिया - आयोजन: कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, पूर्णिया। आयोजक: जिला प्रशासन, पूर्णिया। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 14, 2026
समाहरणालय,पूर्णिया जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-1896 दिनांक :-14 नवंबर 2026 ==================== छठ महापर्व को लेकर प्रभारी जिला पदाधिकारी एवं सहायक समाहर्ता ने विभिन्न छठ घाटों का किया संयुक्त निरीक्षण:- छठ व्रतियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश, साफ-सफाई, चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग एवं समुचित प्रकाश व्यवस्था पर विशेष जोर:- लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रभारी जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री मुकेश कुमार मुकुल एवं सहायक समाहर्ता सुश्री कुमुद मिश्रा द्वारा आज दिनांक 14 नवंबर, 2026 को जिले के विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त रूप से भ्रमण एवं स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में दोनों वरीय अधिकारियों ने सर्वप्रथम बायसी अनुमंडल अंतर्गत परमान नदी छठ घाट, महानंदा नदी छठ घाट तथा अमौर दुर्गा मंदिर छठ घाट का जायजा लिया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, बायसी श्री अभिषेक कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। संयुक्त निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिला पदाधिकारी एवं सहायक समाहर्ता ने घाटों की साफ-सफाई, छठ व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था, सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैरिकेडिंग, समुचित प्रकाश व्यवस्था तथा घाटों तक पहुंचने वाले संपर्क मार्गों की स्थिति का विशेष रूप से निरीक्षण किया। संयुक्त निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए प्रमुख निर्देश : 1. घाटों की समुचित साफ-सफाई : सभी छठ घाटों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। घाटों तक पहुंचने वाले संपर्क मार्गों की भी नियमित सफाई कराई जाए। 2. चेंजिंग रूम की व्यवस्था : छठ व्रतियों, विशेषकर महिला श्रद्धालुओं की सुविधा एवं निजता को ध्यान में रखते हुए घाटों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षित एवं सुविधाजनक चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 3. बैरिकेडिंग की व्यवस्था : श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नदी एवं जलाशयों में निर्धारित सुरक्षित सीमा तक मजबूत बैरिकेडिंग कराई जाए। खतरनाक एवं गहरे जल वाले स्थानों को चिह्नित करते हुए वहां विशेष सतर्कता बरती जाए। 4. समुचित प्रकाश व्यवस्था : सभी छठ घाटों, संपर्क मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संध्या एवं प्रातःकालीन अर्घ्य के दौरान विशेष रूप से रोशनी की समुचित व्यवस्था रहे। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 14, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1897, दिनांक:- 14/11/2026, ================== छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, वरीय पदाधिकारियों ने किया विभिन्न छठ घाटों का सघन निरीक्षण लोक आस्था के महापर्व छठ के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में आज अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच), जिला बंदोबस्त पदाधिकारी, पूर्णिया एवं एडीएमओ पूर्णिया के द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न प्रमुख छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने आपदा प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से तैयारियों का जायजा लिया। * सुरक्षा एवं बैरिकेडिंग: गहरे पानी वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां मजबूत बैरिकेडिंग करने तथा खतरनाक घाटों पर स्पष्ट चेतावनी बोर्ड के आगे किसी भी परिस्थिति में श्रद्धालु को नही जाने देने के लिए प्रतिनियुक्ति पुलिस बल सिविल डिफेंस को निर्देश दिया गया। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रमुख घाटों पर प्रशिक्षित गोताखोरों, नावों और आपदा मित्रों की प्रतिनियुक्ति एवं निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया। घाटों पर अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों और पुलिस बलों की तैनाती, सुगम यातायात व्यवस्था तथा पार्किंग की उचित व्यवस्था करने पर जोर दिया गया। पर्याप्त प्रकाश (लाइटिंग) की व्यवस्था, चेंजिंग रूम, पेयजल एवं प्राथमिक चिकित्सा (मेडिकल टीम) की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया गया। निरीक्षण के क्रम में वरीय पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निदेश दिया गया। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 14, 2026