समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1897,
दिनांक:- 14/11/2026,
==================
छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, वरीय पदाधिकारियों ने किया विभिन्न छठ घाटों का सघन निरीक्षण
लोक आस्था के महापर्व छठ के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में आज अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच), जिला बंदोबस्त पदाधिकारी, पूर्णिया एवं एडीएमओ पूर्णिया के द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न प्रमुख छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने आपदा प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से तैयारियों का जायजा लिया।
* सुरक्षा एवं बैरिकेडिंग: गहरे पानी वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां मजबूत बैरिकेडिंग करने तथा खतरनाक घाटों पर स्पष्ट चेतावनी बोर्ड के आगे किसी भी परिस्थिति में श्रद्धालु को नही जाने देने के लिए प्रतिनियुक्ति पुलिस बल सिविल डिफेंस को निर्देश दिया गया।
किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रमुख घाटों पर प्रशिक्षित गोताखोरों, नावों और आपदा मित्रों की प्रतिनियुक्ति एवं निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।
घाटों पर अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों और पुलिस बलों की तैनाती, सुगम यातायात व्यवस्था तथा पार्किंग की उचित व्यवस्था करने पर जोर दिया गया।
पर्याप्त प्रकाश (लाइटिंग) की व्यवस्था, चेंजिंग रूम, पेयजल एवं प्राथमिक चिकित्सा (मेडिकल टीम) की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया गया।
निरीक्षण के क्रम में वरीय पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निदेश दिया गया।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 14, 2026