उज्जैन: सोयाबीन के बेहतरीन दाम मिलने से खिले किसानों के चेहरे, मंडी में 6300 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा भाव
उज्जैन की आगर रोड स्थित कृषि उपज मंडी में इन दिनों सोयाबीन की बंपर आवक हो रही है। पिछले साल की तुलना में इस बार किसानों को उपज के ₹6100 से ₹6300 प्रति क्विंटल तक के शानदार दाम मिल रहे हैं, जिससे किसानों में भारी उत्साह है। महाराष्ट्र और राजस्थान में कम बारिश के चलते फसल प्रभावित होने से मध्यप्रदेश के सोयाबीन की मांग दूसरे राज्यों में काफी बढ़ गई है। आवक को देखते हुए मंडी सचिव राजेश गोयल ने मंडी का निरीक्षण कर नीलामी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बाजार भाव बेहतर होने से किसान सीधे खुले बाजार में फसल बेच रहे हैं, वहीं मंडी प्रशासन ने जरूरत पड़ने पर भावांतर योजना के लिए भी पूरी तैयारी कर रखी है।
#UjjainMandi #SoyabeanPrice #KisanUpdate #UjjainNews #MPNews