उज्जैन: जिन हाथों में थीं हथकड़ियां, उनसे किया पितरों का तर्पण; भैरवगढ़ जेल के 150 कैदियों ने किया पिंडदान
श्राद्ध पक्ष के अवसर पर उज्जैन की भैरवगढ़ केंद्रीय जेल में आस्था और पश्चाताप की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। हत्या जैसे गंभीर अपराधों में सजा काट रहे करीब 150 महिला और पुरुष कैदियों ने जेल के सांस्कृतिक भवन में अपने पितरों की आत्मशांति के लिए सामूहिक तर्पण और पिंडदान किया। पंडित श्याम गुरु पंचोली के निर्देशन में विधि-विधान से हुए इस अनुष्ठान के दौरान कई कैदी भावुक हो गए। कैदियों ने बताया कि उन्हें अपने किए अपराधों का पछतावा है और उन्होंने अपने पूर्वजों के साथ-साथ मृत आत्माओं की शांति के लिए भी प्रार्थना की है।
#UjjainNews #BhairavgarhJail #PindDaan #UjjainCentralJail #MPNews