उज्जैन: सिंहस्थ 2028 के कार्यों में लापरवाही पर संभागायुक्त सख्त, दो ठेकेदारों पर 15 लाख की पेनाल्टी ⚖️🏗️
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर संभागायुक्त आशीष सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट टीम की जांच में निर्माण कार्यों में कमियां सामने आने पर संभागायुक्त ने दो ठेकेदारों पर कुल 15 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। इसके तहत सीवरेज निर्माण में लापरवाही पर 5 लाख रुपये और हरियाखेड़ी जल आवर्धन योजना में गुणवत्ता संबंधी खामियों पर 10 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई गई है। मेला कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में संभागायुक्त ने कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा की मौजूदगी में सभी एजेंसियों को गुणवत्ता सुधारने और तय समय सीमा में काम पूरा करने की सख्त हिदायत दी।
#UjjainNews #Simhastha2028 #AshishSinghIAS #UjjainAdministration #MPNews