उज्जैन: त्योहारों की शॉपिंग के लिए 'रोशनी फैशन लाइफस्टाइल एग्जिबिशन' का शानदार आगाज
त्योहारी सीजन को देखते हुए उज्जैनवासियों के लिए दशहरा मैदान स्थित होटल श्री गंगा में 2 दिवसीय 'रोशनी फैशन लाइफस्टाइल एग्जिबिशन' की भव्य शुरुआत हुई है। 8 और 9 अक्टूबर को सुबह 11 से रात 10 बजे तक चलने वाले इस एग्जिबिशन में जोधपुर, जयपुर, मुंबई और कोलकाता समेत कई शहरों के आर्टिजन्स ने स्टॉल लगाए हैं। यहां 100 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की किफायती रेंज में डिजाइनर साड़ियां, लहंगे, ज्वेलरी, हैंडबैग, होम डेकोर और गिफ्ट आइटम्स का शानदार कलेक्शन मौजूद है। एग्जिबिशन का शुभारंभ डॉ. सचिंद्र कौर सलूजा, डॉ. गायत्री अटल, ब्यूटीशियन सोनिया सहगल और पूर्व महापौर मीना जोनवाल ने किया। इस दौरान सोनिया सहगल का जन्मदिन भी मनाया गया।
#UjjainNews #LifestyleExhibition #FestiveShopping #UjjainExhibition #MPNews